दर्दनाक हादसा

हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

धोबेय नदी में बहाव तेज होने से हादसा, दोस्त टोटो लेकर फरार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

न्यूज11  भारत

हंसडीहा/डेस्क: हंसडीहा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग गांव के युवक धोबेय नदी में बने चेक डैम में रील्स बनाने के चक्कर में पानी में उतर गए. पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों संभल नहीं पाए और डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान हंसडीहा पंचायत के हथगड़ मोहल्ला निवासी रमन कुमार (19 वर्ष), पिता संतोष मंडल और बभनखेता पंचायत के तेतरिया गांव निवासी उमेश कुमार (18 वर्ष), पिता राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है. दोनों शवों को ग्रामीणों की कड़ी मेहनत से बाहर निकाला गया.

मृतक उमेश के पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि हंसडीहा के कुछ लड़के जो उनके बेटे के साथ स्कूल में पढ़ते थे, दोपहर करीब 12 बजे टोटो लेकर घर आए और बेटे को साथ ले गए. दो घंटे बाद घटना की जानकारी दी गई. घटना के बाद सभी दोस्त टोटो लेकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सानू को भी जानकारी दी गई, जिसके बाद वे भी घटनास्थल पर मौजूद रहे. पीड़ित परिवार ने बताया कि दोनों युवक घर के एकलौते चिराग थे, उनकी मृत्यु से दोनों परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है| पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है.

यह भी पढ़ें: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, बोकारो थर्मल कुरपनिया मुख्य सड़क की घटना

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.