आरपीएफ की कार्रवाई

शिवपुर स्टेशन के पास रेलवे संपत्ति चोरी की फिराक में थे दो युवक, आरपीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

बरामद सामान को जब्त कर टोरी लाया गया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
शिवपुर स्टेशन के पास रेलवे संपत्ति चोरी की फिराक में थे दो युवक, आरपीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: शिवपुर स्टेशन के उत्तर दिशा स्थित होम सिग्नल के पास रेलवे संपत्ति चोरी करने की फिराक में जुटे दो संदिग्ध युवकों को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है. घटना 12 अगस्त की शाम करीब पांच बजे की है. गुप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक विनोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में एसआई कुंदन कुमार, एएसआई विजय यादव, एचसी एसपी साव, दिलीप कुमार समेत अन्य बल के जवानों ने छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान रेलवे के लोहे के सामान के साथ दो युवकों को पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के कोयद निवासी शंकर राम (31), पिता रामवृक्ष राम तथा कोयद के ढिबर टोला निवासी प्रमोद भुइयां (27), पिता स्व. खैटा भुइयां के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मालगाड़ी के चार लोहे के चदरे, तीन रेलवे पेंड्रोल क्लिप और एक लोहे की कुल्हाड़ी बरामद की गई. बरामद सामान को जब्त कर टोरी लाया गया. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें न्यायालय में अग्रसारित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: जनगणना का दूसरा चरण शुरू होने वाला है, आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, पहले से कर लें तैयारी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य