पलामू में अजीबोगरीब मामला, घर के दरवाजे के बाहर रखी मिली इंसान की खोपड़ी, इलाके में दहशत

By : News11 Bharat
पलामू में अजीबोगरीब मामला, घर के दरवाजे के बाहर रखी मिली इंसान की खोपड़ी, इलाके में दहशत

न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और डराने वाली घटना सामने आई है. थाना क्षेत्र के सिंचाई नगर किनारे बिचलाडीह निवासी प्रवेश मेहता के घर के मुख्य दरवाजे पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंसान की खोपड़ी रखे जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि सुबह जब घर के सदस्य बाहर निकले, तो दरवाजे के पास रखी मानव खोपड़ी, कंघी, सिंदूर सहित अन्य सामग्री को देखकर वे सन्न रह गए. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पूरे मोहल्ले में भय व दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना किसी को डराने या अंधविश्वास से जुड़ी साजिश भी हो सकती है. हालांकि, इसका उद्देश्य क्या है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. मामले की सूचना पर मोहम्मदगंज थाना का चौकीदार मौके पर पहुंचा और खोपड़ी को कब्जे में लेकर ले गया. फिलहाल मोहम्मदगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस रहस्यमय घटना के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और घर के लोग भय के साये मे है.

यह भी पढ़े: जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
 
संबंधित सामग्री

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का