अपराध

महागामा के ऊर्जा नगर के एक क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

पुलिस ने चोरों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित कर आरोपियों को लिया हिरासत में

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
महागामा के ऊर्जा नगर के एक क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

अमित कुमार/न्यूज11  भारत 

महागामा/डेस्क: ऊर्जा नगर, महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक क्वार्टर में 13-14 अगस्त की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. घटना के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर महागामा थाना कांड संख्या-153/2026, दिनांक-14.08.2026, धारा-305/331(4) बी०एन०एस० के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, गोड्डा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में तथा पुलिस निरीक्षक, महागामा प्रभाग के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्रवाई की गई. विशेष टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापामारी एवं अनुसंधान करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की गई. कार्रवाई के क्रम में किशन कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता मनोज रविदास, सा० टीचर कॉलोनी, महागामा तथा बादल कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता गुणसागर रविदास, सा० शांति नगर, महागामा, दोनों थाना महागामा, जिला गोड्डा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के क्रम में दोनों अभियुक्तों द्वारा उक्त चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किये. अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गए सामानों को बरामद किया गया है. अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर अग्रेतर अनुसंधान एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, गोड्डा के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा जा रहा है.

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1. किशन कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता मनोज रविदास, सा० टीचर कॉलोनी, महागामा 
2. बादल कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता गुणसागर रविदास, सा० शांति नगर, महागामा, दोनों थाना महागामा, जिला गोड्डा

बरामद सामानों की सूची
1. माइक्रोवेव ओवन-01 
2. गैस सिलेंडर-02
3. चावल सहित बोरी-01
4. गैलन तेल सहित-01
5. गैलन सफेद रंग का जिसमें सरसों थोड़ी मात्रा-01
6. दीवाल घड़ी-01
7. चादर-01
8. वाल फैन-01
9. थर्मस-01

छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी/बल
1. पु0नि0 उपेन्द्र कुमार महतो, महागामा प्रभाग.
2. पु०अ०नि०अभिनव आनंद, थाना प्रभारी, महागामा थाना.
3. पु०अ०नि० दारिका प्रसाद, महागामा थाना.
4. स०अ०नि० खालिद अहमद खान, महागामा थाना.
5. महागामा थाना के सशस्त्र बल.

यह भी पढ़ें: बड्स गार्डेन स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर-3 कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.