न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड चेंबर में आज शनिवार को मौजूदा कमेटी की अंतिम एनुअल जनरल मीटिंग हुई. मीटिंग में कुछ मुद्दों को एलकार अचानक बहस हो गई. इसके बाद बाहर निकलते वक्त सीढ़ी पर काफी देर तक जोरदार हंगामा हुआ.
जानकारी के अनुसार, "एजीएम में केवल मुद्दे का एजेंडा फिक्स होता है नए मुद्दे नहीं रखे जा सकते" इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई.
बताते चलें कल रविवार को मारवाड़ी भवन में सुबह 9:00 बजे से चेंबर चुनाव होगा. वहीं परिणाम कल 7:30 बजे तक आ जाएंगे. बताते चलें कुल 65 कार्यकारिणी सदस्यों ने 21 पदों के लिए पर्चा भरा है. कुल तीन टीम मैदान में हैं.
इसे भी पढ़ें: रांची: ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट मामले की जांच करने अस्पताल पहुंची जांच कमेटी