स्वागत

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने विकास दूबे, पूर्वडीहा पंचायत के ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन

सामाजिक प्रतिनिधियों ने एक विशेष समारोह आयोजित कर अंगवस्त्र और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने विकास दूबे, पूर्वडीहा पंचायत के ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: सामाजिक सरोकार और जनसेवा के प्रति समर्पित पूर्व मुखिया प्रत्याशी विकास दूबे को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा  का झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्वडीहा पंचायत में हर्ष का माहौल है. इस उपलब्धि पर पंचायत के ग्रामीणों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने एक विशेष समारोह आयोजित कर उन्हें अंगवस्त्र तथा फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया.

समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विकास दूबे के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा राजनीति से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सक्रिय भागीदारी निभाई है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सहयोग और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर उनकी निरंतर पहल ने उन्हें न केवल पंचायत, बल्कि पूरे पलामू प्रमंडल में एक अलग पहचान दिलाई है. वक्ताओं ने कहा कि वास्तविक जनसेवा किसी पद की मोहताज नहीं होती, बल्कि निष्ठा और उत्तरदायित्व की भावना ही व्यक्ति को पहचान दिलाती है.

सम्मान स्वीकार करते हुए विकास दूबे ने ग्रामवासियों के प्रति आभार जताया और कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत न होकर पूरे समाज का है. ग्रामीणों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी बिना किसी भेदभाव के पंचायत व समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक एकता और जनहित के कार्यों में पूरी ईमानदारी के साथ सक्रिय रहेंगे.

कुणाल दूबे के संचालन में आयोजित इस सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम के समापन पर सभी ने उनके उज्ज्वल सामाजिक भविष्य की कामना की. इस मौके पर मुख्य रूप से धनवंत दूबे, तीर्थराज दूबे, दीपक दूबे, संतोष दूबे, कमेश दूबे, सुशील दूबे, वृंदावन दूबे, प्रेम दूबे, अरविंद दूबे, राजीव दूबे, अंगद दूबे, संकेत दूबे, परितोष दूबे, आशीष प्रकाश दूबे, राहुल दूबे, हिमांशु, राजा, छोटू, रोहित, रविरंजन, शोभित, मोहित, राजन, भारतेंदु, अभिषेक, शिवम् और रौशन समेत बड़ी संख्या में युवा व बुजुर्ग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: आय वृद्धि से जुड़ी योजना मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने दायर PIL पर की सुनवाई

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य