Vikas forced to live in a dilapidated house: Appea

जर्जर मकान में रहने को मजबूर विकास: अपने चेयरमैन से लगाई आवास की गुहार, बरसात के दिनों में होती है काफी दिक्कत 

पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है जहां नगर पंचायत चुनाव होने के बाद लोगों को उम्मीद अपने नगर पंचायत अध्यक्ष बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है एक लगभग 14  या 15 साल बालक

By : Vaibhaw Vikram
जर्जर मकान में रहने को मजबूर विकास: अपने चेयरमैन से लगाई आवास की गुहार, बरसात के दिनों में होती है काफी दिक्कत 

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है जहां नगर पंचायत चुनाव होने के बाद लोगों को उम्मीद अपने नगर पंचायत अध्यक्ष बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है एक लगभग 14  या 15 साल बालक अपने नगर अध्यक्ष से आग्रह करते हुए सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है हरिहरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13, के अररूआ खुर्द निवासी विकास कुमार चौधरी पिता राजमोहन चौधरी ने अपनी दयनीय आर्थिक स्थिति और घर की जर्जर हालत को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) जानू चौधरी से मदद की गुहार लगाई है. पुराना सरकारी अस्पताल के पास मुख्य मार्ग पर स्थित अपने घर से एक वीडियो जारी कर विकास ने प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचने का प्रयास किया है.

विकास ने वीडियो के माध्यम से अपने रहने के स्थान को दिखाते हुए कहा कि उनका मकान बेहद कमजोर और जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है. दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं और छत की हालत भी ठीक नहीं है. उन्होंने अंदेशा जताया है कि आगामी बरसात के मौसम में यह मकान कभी भी ढह सकता है, जिससे उनके परिवार को जान-माल का बड़ा खतरा है.

अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वे स्वयं नया मकान बनवाने में पूरी तरह असमर्थ हैं. उन्होंने चेयरमैन जानू चौधरी से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि उनके मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द एक सरकारी आवास आवंटित किया जाए, ताकि वे और उनका परिवार इस मानसून में सुरक्षित रह सकें. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी  पलामू डीसी से इस मामले पर संज्ञान लेने और गरीब परिवार को सरकारी योजना का लाभ दिलाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: वित्तीय प्रबंधन पर झालसा की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित, HC के ये जस्टिस रहे मौजूद
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य