भीड़ न्याय

बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, हालत नाजुक, पलामू पुलिस और बिहार एसटीएफ की तत्परता से बची जान

घायल युवक को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, हालत नाजुक, पलामू पुलिस और बिहार एसटीएफ की तत्परता से बची जान

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सरहु गांव से बाइक चोरी कर भागने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण मौके पर पहुंची बिहार एसटीएफ पुलिस और हुसैनाबाद पुलिस की तत्परता से उसकी जान बचाई जा सकी. घायल युवक को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया.घायल की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घूरवा मंझौली गांव निवासी सुदामा राम के 21 वर्षीय पुत्र खुशदिल राम के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम युवक पर सरहु गांव में एक दुकान के पास से बाइक चोरी करने का आरोप है. बताया गया कि बाइक लेकर वह झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित कचहरिया बेला गांव निवासी रौनक सिंह के घर पहुंचा था. रौनक सिंह के घर पर नहीं मिलने के बाद वह बाइक लेकर वापस लौट रहा था.सोमवार के अहले सुबह बिहार के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहंदीपर गांव के पास ग्रामीणों ने उसे बाइक के साथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. सुचना पर बिहार पुलिस के द्वारा सोमवार के सुबह ग्रामीणों की भीड़ के पिटाई से युवक को बचाया गया और अपने कब्जे मे रखा, इधर घटना की सूचना पलामू के हुसैनाबाद पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने एसआई विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस बल को मौके पर भेजा. वही बिहार पुलिस ने घायल युवक को हुसैनाबाद पुलिस को सौपा दिया, जिसके बाद हुसैनाबाद पुलिस घायल युवक को कब्जे में लेकर तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. जहाँ से इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. पुलिस के अनुसार घायल युवक की अभी इलाज करवाया जा रहा है, मामले मे पुलिस छानबीन कर रही है, जिसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.

यह भी पढ़ें: भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचारों को युवाओं के लिए बताया आज भी प्रेरणा

संबंधित सामग्री

चुनाव आयुक्तों के साथ कथित मतभेद को लेकर CEC के विरुद्ध कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पाकुड़ में किया उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयुक्तों के साथ कथित मतभेद को लेकर CEC के विरुद्ध कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पाकुड़ में किया उग्र प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला

तिलता चौक पर चला रांची पुलिस का विशेष अभियान, 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं' के संदेश के साथ जनता को किया गया जागरूक

तिलता चौक पर चला रांची पुलिस का विशेष अभियान, 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं' के संदेश के साथ जनता को किया गया जागरूक

ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी रहे मौजूद, नियम तोड़ने वाले पर हुई कार्रवाई<br/><br/>

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचारों को युवाओं के लिए बताया आज भी प्रेरणा

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचारों को युवाओं के लिए बताया आज भी प्रेरणा

उमाशंकर अकेला ने चौपारण स्थित अपने आवास पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सांसद जोबा मांझी और विधायक निरल पूर्ति ने पुरस्कृत कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सांसद जोबा मांझी और विधायक निरल पूर्ति ने पुरस्कृत कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

नवयुवक संघ बलियापोसी-राईकासाई की तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एमटीएफसी की टीम ने जीती

JUT के दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दी बधाई

JUT के दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दी बधाई

बड़ी डिग्री से बड़ा जीवन नहीं बनता, बड़ा उद्देश्य जीवन को बड़ा बनाता है: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार