दुमका में फायरिंग

दुमका में बाइक लूट की कोशिश, विरोध करने पर 55 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

By : Dipali Kumari
दुमका में बाइक लूट की कोशिश, विरोध करने पर 55 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली

न्यूज़11 भारत 
दुमका/डेस्क:
हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर लकड़ाटांड़ स्थित हरदिया नदी के समीप आज सोमवार सुबह बाइक लूट की कोशिश के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. घटना आज सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है. गह्यल की पहचान लकड़ाटांड़ निवासी शिवलाल हांसदा (55) के रूप में हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार शिवलाल हांसदा अपनी बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोककर बाइक छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली उनके बाएं पैर में लगी है. घायल होने के बावजूद शिवलाल हांसदा अपनी बाइक पर ही बैठे रहे.
इधर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. लोगों की आवाजाही बढ़ती देख दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. प्रारंभिक तौर पर मामला बाइक लूट के प्रयास से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: कथारा कोलियरी के कोयला स्टॉक में लगी आग,CCL प्रबंधन की अनदेखी पर उठे सवाल
 
संबंधित सामग्री

कथारा कोलियरी के कोयला स्टॉक में लगी आग,CCL प्रबंधन की अनदेखी पर उठे सवाल

कथारा कोलियरी के कोयला स्टॉक में लगी आग,CCL प्रबंधन की अनदेखी पर उठे सवाल

कोयला जलकर राख में तब्दील होता नजर आ रहा है. इसके बावजूद आग बुझाने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है.

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा-विपक्ष लगातार वोट चोरी...

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा-विपक्ष लगातार वोट चोरी...

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहा है।

रांची: अपर बाजार में दुकानों पर कार्रवाई को लेकर बवाल, नगर निगम और दुकानदार आमने-सामने

रांची: अपर बाजार में दुकानों पर कार्रवाई को लेकर बवाल, नगर निगम और दुकानदार आमने-सामने

शहीद चौक के पास कार्रवाई को लेकर निगम और दुकानदार आमने-सामने आ गए हैं.

Bihar News: नवादा में युवक की हत्या से सनसनी, बगीचे में मिला जला हुआ शव

Bihar News: नवादा में युवक की हत्या से सनसनी, बगीचे में मिला जला हुआ शव

नवादा से बड़ी खबर आ रही है। मेसकौर थाना क्षेत्र के चंदाबारा गांव निवासी सोफी कुमार (20) की हत्या के बाद शव जलाए जाने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई है।

AI की गजब गलती! गिटार को समझ लिया बिना हेलमेट सवार आदमी, काट दिया ₹500 का चालान 

AI की गजब गलती! गिटार को समझ लिया बिना हेलमेट सवार आदमी, काट दिया ₹500 का चालान 

बेंगलुरु में एआई युक्त कैमरे ने गिटार को बाइक के पीछे बैठा बिना हेलमेट के आदमी समझ कर वाहन का चालान काट दिया.