न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर मामले में आज सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से कई जजमेंट का हवाला दिया गया. वहीं राज्य सरकार की ओर से जजमेंट की कॉपी याचिकाकर्ता को सौंपी गयी. मामले में जवाब दाखिल करने के लिए याचिकाकर्ता की ओर से समय मांगा गया है. अब मामले की अगली सुनवाई दुर्गा पूजा के बाद होगी.
राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय और अधिवक्ता विभोर मयंक ने पक्ष रखा. वहीं प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने पक्ष रखा. न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई.
बताते चलें मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. मामले में अमन साहू की मां ने ऑनलाइन FIR दर्ज की थी, जिसमें एक्स-DGP समेत कई सीनियर पुलिस अधिकारी नामजद आरोपी बनाए गए थे. साथ ही SSP रांची और ATS के तत्कालीन SP को भी आरोपी बनाया गया था.
इसे भी पढ़ें: AI की गजब गलती! गिटार को समझ लिया बिना हेलमेट सवार आदमी, काट दिया ₹500 का चालान