न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया हैं. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विकाग की ओर से शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना में 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती का आदेश जारी किया गया हैं.
इस बड़े फैसले के तहत राज्य के कई जिलों के उपायुक्त (डीसी) बदल दिए गए हैं. सरकार के इस कदम को प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार, योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग और जिलों में शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा हैं.
जाने कौन आईएएस कहां पदस्थापित किए गए:
- राजीव रंजन को डीसी जमशेदपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- संदीप कुमार को डीसी लातेहार की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- अनन्य मित्तल को डीसी गढ़वा की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- दिलेश्वर महतो को डीसी गुमला की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- मेधा भारद्वाज को डीसी पाकुड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- लोकेश मिश्रा को डीसी गोड्डा की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- शशि प्रकाश सिंह को डीसी देवघर की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- उत्कर्ष गुप्ता को डीसी कोडरमा की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- हेमन्त सती को डीसी हजारीबाग की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- मनीष कुमार को डीसी चाईबासा की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- ऋतुराज को डीसी रामगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- रवि आनंद को डीसी चतरा की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- दीपक कुमार दुबे को डीसी साहिबगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को डीसी पलामू की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- सौरभ कुमार भुवानिया को डीसी खूंटी की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- संदीप कुमार मीणा को डीसी लोहरदगा की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- आलोक कुमार को डीसी जामताड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई.
यह भी पढ़े: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार