मजदूरों के हक और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी - पूर्व सांसद गीता कोड़ा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मजदूरों के हक और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी - पूर्व सांसद गीता कोड़ा

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सिंहभूम की पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने सोमवार को मनोहरपुर अंतर्गत सेल की चिरिया स्थित लौह अयस्क खदान क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सुकरी-दुबिल माइंस के सप्लाई मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. मजदूरों ने बताया कि कई महीनों से उनका बकाया वेतन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, लीव वेज एवं अन्य वैधानिक सुविधाओं का भुगतान नहीं किया गया है. इसके कारण मजदूरों को परिवार चलाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मजदूरों ने कहा कि आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाने को लेकर भी चिंता बनी हुई है.

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने सेल चिरिया के जीएम रवि रंजन और एचआर पर्सनल विकास दयाल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सेल प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपते हुए मजदूरों के बकाया वेतन एवं अन्य वैधानिक सुविधाओं का अविलंब भुगतान कराने, मजदूरों की छंटनी रोकने तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. मौके पर गीता कोड़ा ने झारखंड सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय जल, जंगल और जमीन के नाम पर जनता को गुमराह किया जाता है, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही मजदूरों और बेरोजगार युवाओं को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है.

उन्होंने कहा कि वर्षों से बंद पड़ी खदानों को पुनः चालू कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिसके कारण क्षेत्र में बेरोजगारी और पलायन लगातार बढ़ रहा है. गीता कोड़ा ने कहा कि मजदूरों की मांगों को लेकर प्रबंधन के सहयोग से समाधान निकालने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा, “जहां कहीं भी मजदूरों के साथ अन्याय होगा, आपकी बहन गीता कोड़ा कंधे से कंधा मिलाकर मजदूरों के साथ खड़ी रहेगी.”

इस अवसर पर मजदूर प्रतिनिधियों में मोहनलाल चौबे, तरिणी सेन नाग, बीस केसन दास, मनोहर झा, राजकुमार लोहार, देवलाल मुखी, केदारनाथ, रतन हो, राज कुमार ग्वाला, घनश्याम दंडपती, रंगो मुण्डा सहित अन्य मजदूर उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: किस्को थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया