झारखंड का मौसम

झारखंड में बदला मौसम: रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने 7 से 9 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश की संभावना जताई है.

By : Dipali Kumari
झारखंड में बदला मौसम: रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड का मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है. आज बुधवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग के अनुसार आज गरज-चमक के साथ कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. 
मौसम विभाग ने 7 से 9 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश की संभावना जताई है.

इन जिलों में बारिश की संभावना 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज बुधवार को राजधानी रांची समेत लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकता है.

रांची में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. साथ ही विभिन्न इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गयी है. आज रांची का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 
कल मंगलवार को भी कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई. 

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: बिंदल मॉल में फायरिंग करने वाले शूटर्स का हाफ एनकाउंटर, देर रात मरीन ड्राइव के पास हुई मुठभेड़

संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.