Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! 5 दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! 5 दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा. कहीं आंशिक बादल तो कहीं गरज के साथ बारिश- ऐसे मिले-जुले हालात देखने को मिलेंगे. 31 मार्च से मौसम की गतिविधियां और तेज होने की संभावना हैं. पलामू प्रमंडल को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में इसका असर देखने को मिलेगा. खासकर रांची, बोकारो और धनबाद समेत मध्य झारखंड में बादल, बारिश और हवा का प्रभाव साफ नजर आएगा.

तेज हवाएं और वज्रपात का खतरा बढ़ा
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जो 31 मार्च को बढ़कर 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. इसके साथ ही कई इलाकों में वज्रपात (ठनका) गिरने की आशंका भी जताई गई हैं. 2 अप्रैल को भी दक्षिणी और आसपास के मध्य क्षेत्रों में तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. 

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा लेकिन इसके बाद 24 घंटे के भीतर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे राहत मिलेगी. राजधानी रांची में 30 मार्च को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे. तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है हालांकि 31 मार्च को मौसम अचानक बदल सकता है और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसके बाद 1 और 2 अप्रैल को फिर बादल छाए रहेंगे, जबकि 4 अप्रैल को एक बार फिर गरज के साथ बारिश हो सकती हैं.

पिछले 24 घंटे का मौसम हाल
बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा 12.4 मिमी बारिश सिमडेगा के पाकरटांड में हुई. वहीं, डालटनगंज में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री, जबकि गोड्डा में न्यूनतम 17.1 डिग्री दर्ज किया गया. रांची में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम बदलने की वजह क्या है?
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार से गंगीय पश्चिम बंगाल तक बने ट्रफ और ओडिशा के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण झारखंड में यह बदलाव देखने को मिल रहा हैं. इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में बादल, बारिश और हवा का सिलसिला जारी रह सकता हैं.

यह भी पढ़े: मृत समझकर किया अंतिम संस्कार, जिंदा लौटे अमर चौहान; रेल पुलिस की पहचान प्रक्रिया पर उठे सवाल
 

संबंधित सामग्री

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का