न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: वेस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट 2025–26 टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 04 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), झारखंड, रांची मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. यह टूर्नामेंट 04.02.2026 से 06.02.2026 तक सी.ए.जी. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में किया जा रहा है.
अधिकारीगण:
- सी.ए.जी. अधिकारी
- मो. इलियाश – चयनकर्ता
- नंद कुमार – चयनकर्ता
- जयंत करकट्टा – अंपायर
- संजय शर्मा – अंपायर
स्थानीय (एफ.आई.एच. प्रमाणित) अंपायर:
- मनोज प्रधान
- नमिता जोजो
- चोमन होरो
सहभागी टीमें:
- ए.जी. महाराष्ट्र, नागपुर
- ए.जी. राजस्थान, जयपुर
- ए.जी. मध्य प्रदेश, ग्वालियर
- ए.जी. छत्तीसगढ़, रायपुर
आयोजन स्थल की विशेषताएं:
यह प्रतियोगिता रांची स्थित सी.ए.जी. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित हॉकी मैदान में आयोजित की जा रही है, जिसे अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफ.आई.एच.) द्वारा प्रमाणित किया गया है. नवम्बर 2024 में उद्घाटन के पश्चात यह मैदान नियमित अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन का प्रमुख केंद्र बन चुका है.
उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित मैदान पर पहली बार जोन स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. यह उपलब्धि विभाग की खेल भावना, अनुशासन तथा टीम भावना के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
इस सफल आयोजन से भविष्य में अन्य क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त होगा तथा रांची को एक उभरते खेल केंद्र के रूप में और सुदृढ़ करेगा.
यह भी पढ़ें: चुनावी चक्कलस: वार्ड पार्षद के लिए एक हीं वार्ड में पति और पत्नी आमने सामने, शहर में बना चर्चा