संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद शहर के स्वामी इंडेन गैस एजेंसी की अव्यवस्था और मनमानी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, अगर कोई उपभोक्ता व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके मैनेजर और अन्य स्टॉफ अपनी दादागिरी करने पर उतारू हो जाते है और थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही जाती है.
उक्त बातें नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती और बसपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेर अली सोमवार को होटल रुद्रा में आयोजित प्रेस वार्ता में कही, अजय भारती ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के गैस उपभोक्ताओं ने बताया की गैस सिलेंडर लेने में स्वामी इंडेन गैस संचालक द्वारा परेशान किया जा रहा है,उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर पिछले 25 अप्रैल को नगर पंचायत कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी थी, जिसमें एसडीएम गौरांग महतो, अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, बीडीओ सुनील वर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन, व स्वामी इंडेन गैस एजेंसी संचालक के प्रतिनिधि के रूप में मैनेजर रंजन कुमार पासवान शामिल थे.
बैठक में एसडीएम ने कहा की एजेंसी की लगातार शिकायत मिल रही है की उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने में परेशान किया जा रहा है अपनी कार्यशैली में सुधार लाए, बैठक में मैनेजर द्वारा आश्वस्त कराया गया की उपभोक्ताओं कोई परेशानी नहीं होगी, होम डीलीवरी शुरू कर दिया जाएगा, एसडीएम ने स्वामी इंडेन कार्यालय का निरीक्षण भी किया था. अपनी मनमानी बंद नहीं हो इसके लिये स्वामी इंडेन के संचालक द्वारा अपने मैनेजर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बसपा के वरिष्ठ नेता शेर अली और मेरे ऊपर यह आरोप लगाया की प्रतिदिन पांच सिलेंडर मांगा जाता है, जब बिना डीएसी नम्बर के किसी को गैस सिलेंडर नहीं दिया जाता है तो फिर प्रतिदिन पांच सिलेंडर किस नियम कानून के तहत देने की बात कही गयी है, इससे साफ जाहिर होता है की डीएसी के नाम पर संचालक द्वारा कालाबजारी किया जा रहा है, गैस एजेंसी संचालक को इस बात का प्रमाण देना होगा नहीं तो इसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: सदर थाना पुलिस ने युवक के चेहरे पर लाई मुस्कान, खोया हुआ मोबाइल मिला वापस