बरवाडीह में जंगली हाथियों का उत्पात: तीन घर क्षतिग्रस्त, फसल रौंदी

By : News11 Bharat
बरवाडीह में जंगली हाथियों का उत्पात: तीन घर क्षतिग्रस्त, फसल रौंदी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचिला पंचायत के बरवागढ़ा टोला में बीती रात जंगली हाथियों के उत्पात से भारी नुकसान हुआ. दो हाथी गांव में घुस आए और तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके साथ ही खेतों में लगी गेहूं, लहसुन और प्याज की फसल को भी रौंद डाला, जिससे ग्रामीणों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथियों ने शंभू सिंह, विजय सिंह और कालीचरण भुईयां के घरों को नुकसान पहुंचाया. वहीं शिव राम और शंभू सिंह के खेतों में लगी गेहूं की फसल को भी बर्बाद कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जीपीएस के माध्यम से तस्वीरें लेकर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी.मौके पर मौजूद जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने डीएफओ से दूरभाष पर बातचीत कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की. उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मुआवजे की प्रक्रिया 31 मार्च से पहले पूरी कर ली जाएगी.ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

यह भी पढ़ें: चंदवा में महाकालेश्वर बाबा मंदिर से निकली भव्य शिव बरात, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

संबंधित सामग्री

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी

न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड से क्रिकेट प्रेमी मैच का आनंद उठाने के लिए JSCA स्टेडियम पहुंचते हैं.

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.