पलामू में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की बड़ी सफलता, 10 आरोपी तस्कार गिरफ्तार

पैंगोलिन स्केल्स और 1.2 लीटर स्नेक वेनम जब्त, फ्रांस कनेक्शन की जांच जारी

By : News11 Bharat
पलामू में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की बड़ी सफलता, 10 आरोपी तस्कार गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: ​पलामू में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) से प्राप्त गोपनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने अवैध वन्यजीव व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. ब्यूरो से इनपुट मिला था कि इलाके में पैंगोलिन के शल्क (स्केल्स) और सांप के जहर (स्नेक वेनम) का अवैध कारोबार चल रहा है. इस सूचना के आधार पर, छतरपुर पश्चिमी वन प्रक्षेत्र कार्यालय ने 18 नवंबर की शाम को हरिहरगंज में छापेमारी की.

शुरुआती छापेमारी में ही वन विभाग ने तीन तस्कार को मौके से गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से लगभग 1200 मिलीलीटर (1.2 लीटर) स्नेक वेनम और करीब 2 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क जब्त किए गए. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर, वन विभाग ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए  आज सात और  आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आज गिरफ्तार हुए अभियुक्तों से लगभग 10 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क बरामद हुए हैं, जिससे इस मामले में कुल गिरफ्तारी 10 हो गई है.

गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को 19 तारीख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, और बाकी सात लोगों को भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए स्नेक वेनम के साथ एक आईडी कार्ड मिला है, जिस पर 'मेड इन फ्रांस' लिखा हुआ है, जिससे इस अवैध कारोबार के अंतर्राष्ट्रीय लिंक होने का संदेह है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई अभी भी जारी है, और सभी शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

आज कि गिरफ्तार हुए आरोपी पलामू प्रमंडल के और कुछ बिहार के आरोपी शमिल हैं. राहुल कुमार,गोपल प्रसाद सिंह, मानकी सिंह, समितुला मिया, तैयब अंसारी,अनिल यादव..और विनोद चन्द्रवाशी का नाम शमिल हैं,  यह कार्रवाई आगे भी जारी है. 

यह भी पढ़ें: चंदवा के लाधूप गांव में एक आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, मामला दर्ज

संबंधित सामग्री

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया