रेल सेवा

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रयास से मनोहरपुर में टाटानगर–एर्नाकुलम का ठहराव

रेलवे बोर्ड के निर्णय से पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रयास से मनोहरपुर में टाटानगर–एर्नाकुलम का ठहराव

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही जनमांग को डॉ. वर्मा ने रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाया था. उनके प्रयासों के फलस्वरूप रेलवे बोर्ड ने मनोहरपुर स्टेशन पर टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी प्रदान की है.डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने 3 अप्रैल 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी. उन्होंने पत्र में कहा था कि पश्चिमी सिंहभूम का मनोहरपुर रेलवे स्टेशन राउरकेला, रांची तथा झारखंड-बंगाल के प्रमुख रेल मार्गों से जुड़ा हुआ है. साथ ही जामदा, किरीबुरू, गुवा, बड़बिल सहित आसपास के महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्टेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है.

डॉ. वर्मा ने विशेष रूप से टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई थी. इसके बाद रेल मंत्रालय द्वारा 1 जुलाई 2025 को संबंधित अधिकारियों को मामले में ऑपरेशनल फिजिबिलिटी चेक करने के निर्देश दिए गए. लगातार प्रयासों और रेल मंत्रालय के स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद रेलवे बोर्ड ने 27 अगस्त 2026 को ट्रेन सं 18189/18190  टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव मनोहरपुर स्टेशन पर प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी प्रदान की है. रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन का ठहराव शीघ्र सुविधाजनक तिथि से प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं.डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त किया है.

उन्होंने कहा कि मनोहरपुर में इस ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत है. उन्होंने कहा कि मनोहरपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी. यात्रियों, श्रमिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विषय को रेल मंत्रालय के समक्ष लगातार उठाया गया. रेलवे बोर्ड की स्वीकृति जनहित के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इन ट्रेनों के ठहराव से पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी तथा मनोहरपुर क्षेत्र की औद्योगिक, व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी.

उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है.मनोहरपुर एवं पश्चिमी सिंहभूम के क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड के इस निर्णय का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

यह भी पढ़ें: संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में उत्साह और उमंग के साथ किया गया राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य