न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नई मुहल्ला बेलवाटिका में 21 वर्षीय रश्मि कुमारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. रश्मि पांकी थाना क्षेत्र के नावागढ़ निवासी राजकुमार साव की बेटी थी. जानकारी के अनुसार रश्मि ने 5 अगस्त 2026 को विशाल कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था. दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था. शादी के बाद रश्मि पति के साथ नई मुहल्ला बेलवाटिका में रह रही थी. विशाल कुमार रोटरी स्कूल के पास मोमोज बेचने का काम करता था.
रश्मि ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन उसे इलाज के लिए ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. अंतरजातीय विवाह के करीब डेढ़ महीने बाद हुई महिला की मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया और घटना के पीछे क्या वजह रही. पुलिस इस बिंदु सहित अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: आज मारा गया एक और कुख्यात नक्सली ब्रजेश गंझू, नक्सल मुक्त के करीब झारखंड; पढ़िए ये खास रिपोर्ट