घाघरा के झिरगा बांध में डूबने से महिला की मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका

By : Vaibhaw Vikram
घाघरा के झिरगा बांध में डूबने से महिला की मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका

पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
घाघरा पुलिस ने शनिवार को यज्ञ बगीचा के नीचे झिरगा बांध से एक महिला का शव बरामद किया है. शव की पहचान उसके पुत्र ने यज्ञ बगीचा निवासी 48 वर्षीय कुमारी उराइन के रूप में की. मिली जानकारी के अनुसार कुमारी उराइन शनिवार सुबह झिरगा बांध नहाने गई थी. दिन के करीब एक बजे कुछ लोगों ने देखा कि एक महिला पानी में डूबी हुई है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी. 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया. पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतका को मिर्गी की बीमारी थी. आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से वह पानी में गिर गई, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: घाघरा में रफ्तार का कहर: लाइन ट्रक की टक्कर से बैल की मौत,पुलिस ने  वाहन किया जप्त

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य