वित्तीय साक्षरता

घाघरा साइंस कॉलेज बगोदर में वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला, छात्रों ने सीखे बचत और निवेश के गुर

छात्रों को बचत, निवेश, बीमा और वित्तीय अनुशासन के महत्व की जानकारी दी गयी.

By : Dipali Kumari
घाघरा साइंस कॉलेज बगोदर में वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला, छात्रों ने सीखे बचत और निवेश के गुर

न्यूज़11 भारत 
घाघरा/डेस्क:
 घाघरा साइंस कॉलेज, बगोदर में मंगलवार को छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) बगोदर शाखा के प्रबंधक प्रवीण कुमार पाठक मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए.

उन्होंने छात्रों को बचत, निवेश, बीमा और वित्तीय अनुशासन के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शुरुआत से ही अपनी आय और खर्च का सही प्रबंधन सीखना चाहिए. छोटी बचत और सही निवेश भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करता है.

प्रवीण कुमार पाठक ने छात्रों को आपातकालीन फंड बनाने, सुरक्षित निवेश करने और फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहने की जानकारी भी दी. साथ ही, लाइफ इंश्योरेंस के जरिए भविष्य के वित्तीय जोखिमों से बचाव के बारे में सरल भाषा में समझाया.छात्रों ने वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया.

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार खवास ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने छात्रों से कार्यक्रम में मिली जानकारी को अपने जीवन में अपनाने की अपील की. मौके पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, बोले- बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई क्यों नहीं

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.