न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम तालाब में एक युवक नहाने के दौरान डूब गया. तालाब में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ हैं. घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. लगभग पांच घंटे बाद युवक सचिन का शव बरामद किया गया हैं. बता दें कि, मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सी.पी. सिंह भी थे.
यह भी पढ़े: गांव के क्लासरूम से सुप्रीम कोर्ट की कुर्सी तक.. जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के 53वें CJI