हत्या

Breaking News: रांची में युवक की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

टुंगरीटोला गांव के समीप जारागोड़ा में एक चट्टान के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

By : Dipali Kumari
Breaking News: रांची में युवक की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची के राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह टुंगरीटोला गांव के समीप जारागोड़ा में एक चट्टान के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

बताया जा रहा है कि युवक के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं. प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला काटकर हत्या की गई है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच करते हुए मृतक की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस के अनुसार, युवक के दाहिने हाथ पर ‘K M’ लिखा हुआ है, जिसके आधार पर भी उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हत्या के कारणों और घटना में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: रांची में देर रात तांडव! आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़े, हिंदपीढ़ी के निजाम नगर में दहशत

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.