सर्पदंश

सिमडेगा: सर्पदंश के बाद अस्पताल पहुंचने के लिए लेना पड़ा खटिया का सहारा, युवक की मौत 

घर से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 500 मीटर की दूरी खटिया के सहारे तय करनी पड़ी.

By : Dipali Kumari
सिमडेगा: सर्पदंश के बाद अस्पताल पहुंचने के लिए लेना पड़ा खटिया का सहारा, युवक की मौत 

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
जिले के बानो थाना क्षेत्र के बिंतुका पंचायत अंतर्गत टुड़यू गांव में सर्पदंश से 17 वर्षीय दिव्यांग युवक वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह को सांप ने डंस लिया था. सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की. घर से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 500 मीटर की दूरी खटिया के सहारे तय करनी पड़ी. इसके बाद वाहन से उसे बानो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. 
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना, जेएलकेएम जिला महासचिव रविंद्र सिंह, सामुएल बुढ़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया.

वीरेंद्र की मौत की खबर से टुड़यू गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता जताई.

इसे भी पढ़ें: रविवार को खुला रहेगा बैंक, जानिए आखिर क्यों हुआ साप्ताहिक छुट्टी में बड़ा बदलाव 

संबंधित सामग्री

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

जांच में खुलासे के बाद देह व्यापार में संलग्न दोनों नाबालिगों को भेजा गया शेल्टर होम

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है