न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर पूरेन्द्र बीघा के पास बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने हुसैनाबाद के अमनचैन निवासी छोटू सिंह नामक युवक को गोली मार दी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन और अपराधियों के धड़ पकड़ मे जुट गए.
यह भी पढ़ें- ‘विभागीय शिखर सम्मेलन–2026’ के समापन सत्र में शामिल हुए झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद