Wednesday, Sep 18 2024 | Time 03:41 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


बसिया में करमा पर्व पूर्व संध्या मनाई गई, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो

पारंपरिक वेशभूषा मे दिखे आदिवासी समुदाय के हजारों लोग
बसिया में करमा पर्व पूर्व संध्या मनाई गई, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो

नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत


गुमला/डेस्क: बसिया प्रखंड के बसिया सरना मैदान में करमा पर्व पूर्व संध्या बड़े ही धूमधाम से और हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी सरना सुरक्षा मंच के द्वारा की गई थी. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिसई विधानसभा के विधायक जिग्गा सुसारन होरो मौजूद रहे. विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने इस दौरान उपस्थित लोगों का संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पहचान एकता और प्रेम में है यह सब त्यौहार हमारी पहचान को बनाई रखती है त्योहार हमें आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना है. एवं वहां उपस्थित सभी लोगों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दी.

 

इस दौरान विधायक ने करम गीत गया और मान्दर की थाप मे खूब झूमे. कार्यक्रम में 175 खोड़ा नृत्य मंडली ने भाग लिया. विधायक के द्वारा सभी खोड़ा टीमों को डेग पुरस्कार के रूप में दिया गया. करमा पूर्व संध्या में बसिया प्रखंड के झामुम के सभी कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए.
अधिक खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिनाई उपलब्धियां
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 7:09 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर और 100 दिनों के कार्यकाल पूरी होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन की उपलब्धियां बेमिसाल हैं. 100 दिन में तीन लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिससे देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है.

पीवीयूएनएल में स्वच्छता शपथ और विश्वकर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:50 PM

पीवीयूएनएल के कर्मचारियों ने सीईओ पीवीयूएनएल आर.के. सिंह, जीएम्स और अन्य विभागाध्यक्षों के साथ स्वच्छता शपथ ली। इस अवसर पर आर.के. सिंह ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छता संदेश साझा किया और सभी को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया

रुक्का डैम के जलस्तर में हुआ इजाफा, खोले गए तीन फाटक
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:42 PM

राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं रांची के सबसे बड़े डैम, रुक्का डैम में बारिश के कारण जलस्तर में खासा इजाफा हुआ है. जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को डैम के तीन फाटक को खोल दिया गया. बता दें कि रूक्का डैम से राजधानी रांची की बड़ी आबादी को जलापूर्ति की जाती है. वहीं, सिकिदिरी हाइडल पावर प्लांट से पनबिजली को भी तैयार किया जाता है.

सहयोग विलेज के बच्चों संग भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:31 PM

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य और मंडल प्रभारी विद्या बड़ाईक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विशेष तरीके से मनाया. इस अवसर पर उन्होंने सहयोग विलेज के बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी साझा की.

सभी हॉकी खिलाड़ियों को मिले हर सुविधा और मान सम्मान:एनोस एक्का
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:23 PM

सिमडेगा की हॉकी का नाम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मशहूर है। इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा, संसाधन और मान-सम्मान मिलना चाहिए. यह बातें झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने हेटमा में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं.