Friday, Oct 11 2024 | Time 20:48 Hrs(IST)
  • शस्त्र पूजन की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है: विहिप
  • शस्त्र पूजन की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है: विहिप
  • चैनपुर के भुंडुटोली में हुए अधेड़ की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी हुआ गिरफ्तार
  • चैनपुर के भुंडुटोली में हुए अधेड़ की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी हुआ गिरफ्तार
  • कुकडु के नए पदस्थापित BDO ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
  • कुकडु के नए पदस्थापित BDO ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
  • दुर्गा वाहिनी: महिलाओं की अनोखी पूजा समिति, बंगाली रीति-रिवाज से होती है पूजा
  • दुर्गा वाहिनी: महिलाओं की अनोखी पूजा समिति, बंगाली रीति-रिवाज से होती है पूजा
  • कानपुर का अनोखा मंदिर जहां होती है रावण की पूजा, साल में एक बार खुलते हैं कपाट
  • 19 अक्टूबर को रांची आएंगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे चर्चा
  • 19 अक्टूबर को रांची आएंगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे चर्चा
  • सदर अस्पताल रांची में हृदयविदारक घटना, महिला ने अस्पताल के बाहर दी बच्ची को जन्म
  • सदर अस्पताल रांची में हृदयविदारक घटना, महिला ने अस्पताल के बाहर दी बच्ची को जन्म
  • नोएडा में Amity University के बाहर दो गुटों में फायरिंग, एक छात्र घायल
  • नोएडा में Amity University के बाहर दो गुटों में फायरिंग, एक छात्र घायल
झारखंड


लातेहार डीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश

लातेहार डीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत

लातेहार/डेस्क: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा आज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा ओपीडी, जाँच केंद्र, दवा स्टॉक के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने चिकित्सकों के रोस्टर और उपस्थिति पंजी आदि की जांच कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया. इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. 
 
उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो. उपायुक्त ने सदर अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिए. उन्होंने चिकित्सकों को समय पर अस्पताल में उपस्थित होने तथा टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बेहतर सेवाएं जनता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ अखिलेश्वर सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं संबंधित चिकित्सक उपस्थित थे.
 
 
 
अधिक खबरें
कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं अलग-अलग रिएक्शन
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 4:27 AM

झारखंड की राजनीति में जबसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडये से विधायक कल्पना सोरेन की एंट्री हुई है, तब से वह चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. अब सोशल मीडिया पर कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर बहस छिडी हुई है. इसको लेकर यूजर्स तरह तरह के कमेन्ट कर रहे हैं. कल्पना की घड़ी और चश्में की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग उसकी कीमत पर सवाल उठाया रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये सवाल उठ रहे हैं कि कल्पना इतने महंगी घड़ी और चश्मा कैसे इस्तेमाल कर रही है.

विजयादशमी पर रांची में धूमधाम से होगा रावण दहन, सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 6:28 AM

शनिवार को विजयादशमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाएगा. रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं, और इस वर्ष रांची के आठ प्रमुख स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा. हर स्थान पर आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रदर्शन करेंगे.

सदर अस्पताल रांची में हृदयविदारक घटना, महिला ने अस्पताल के बाहर दी बच्ची को जन्म
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 7:22 AM

आज करीब 2:00 बजे सदर अस्पताल रांची में एक हृदयविदारक घटना सामने आई. काठी टार हाजी चौक से गुलशन आर नाम की एक महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया. वहां डॉक्टरों और नर्सों ने अलग-अलग प्रकार के दस्तावेजों की मांग की, जबकि महिला दर्द से छटपटा रही थी.

19 अक्टूबर को रांची आएंगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे चर्चा
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 7:35 AM

नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 अक्टूबर को रांची आएंगे. अपने दौरे के दौरान वह आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे. साथ ही संगठन की मजबूती पर भी मंथन करेंगे. बता दें कि जल्द ही झारखंड में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान को सकता है. इसको लेकर अलग अलग राजनीतिक दलों के नेता लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं.

दुर्गा पूजा के बीच मौसम की मार, जारी रहेगा झारखंड में बारिश का दौर, इन जिलों में 13 अक्टूबर तक बारिश की संभावना
अक्तूबर 11, 2024 | 11 Oct 2024 | 6:58 AM

झारखंड में इस समय दुर्गा पूजा का त्योहार जोरों पर है और पंडालों में रौनक बढ़ गई हैं. लोग भारी संख्या में अपने परिवार के साथ मां दुर्गा के दर्शन के लिए जा रहे हैं. हालांकि मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिससे पूजा के दौरान घूमने की योजना बनाने वालों को सतर्क रहना होगा.