झारखंडPosted at: मार्च 17, 2025
गिरिडीह के घोड़थंबा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, होली जुलूस पर पथराव और आगजनी के शिकार पीड़ितों से की मुलाकात
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज गिरिडीह के घोड़थंबा में होली जुलूस पर पथराव और आगजनी के शिकार पीड़ितों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीड़ितों ने जो बताया वह रूह कंपाने वाली घटना थी और बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. आज अपने ही देश में हिंदुओं को अपना त्यौहार मनाने पर प्रताड़ित किया जा रहा है.