Thursday, Sep 19 2024 | Time 07:07 Hrs(IST)
 logo img
  • चान्हो के तरंगा गांव में 22 हाथियों का झुंड गांवों में पहुंचने से दहशत
  • Jharkhand Weather Update: भारी बारिश के कारण कई जिले हुए प्रभावित, आज भी आकाश में बदल छाए रहने की संभावना
देश-विदेश


लोकसभा का सत्र शुक्रवार को रहेगा हंगामेदार

विपक्ष अपने धारदार तेवर के साथ ज्वलंत मुद्दों को उठायेगा
लोकसभा का सत्र शुक्रवार को रहेगा हंगामेदार

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः संसद सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद शुक्रवार को संसद के हंगामेदार रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. इंडी गठबंधन और विपक्ष के दूसरी राजनीतिक पार्टियां संसद में बीजेपी को घेरने की कोशिश में लग गयी है. विपक्ष इस बार नये संसद में लगे सेंगोल को आधार बनाकर बीजेपी को घेरेगा. तो नीट पेपर लीक का मामला भी सदन में गर्मी पैदा करेगा. नीट मामले में विपक्ष एनटीए, शिक्षा मंत्रालय को निशाने पर लेगा. दस साल बाद संसद में विपक्ष का नेता मिलने की वजह से विपक्ष इस बार काफी मुखर रहेगा. उसकी कोशिश रहेगी कि संसद के पिछले पांच साल के कार्यकाल की पुनरावृति इस बार नहीं हो. सभी मुद्दे संसद में जोरदार तरीके से उठे और सरकार इस मामले में जवाब दे. वहीं शुक्रवार को सबसे ज्यादा लोगों की निगाहें इस बात पर रहेगी कि लोकसभा में डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर विपक्ष क्या रणनीति अपनायेगी. तो दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर भी विपक्ष अपना धारदार तेवर अपनायेगा. 

 


 

 
अधिक खबरें
मोदी सरकार का बड़ा फैसला,केंद्रीय कैबिनेट ने चंद्रयान- 4 मिशन के विस्तार को दी मंजूरी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:10 AM

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चंद्रयान-4 मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर मानव भेजने की तैयारी करना है. सभी प्रारंभिक चरणों को मंजूरी देने से भारत की अंतरिक्ष गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी

अब मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में होगी CCTV निगरानी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:53 PM

रांची/डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर सक्रियता दिखाई है.

आप भी जाना चाहते हैं फॉरेन ट्रिप पर तो जाने सबसे सस्ता प्लान, इतना आ सकता है खर्च
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:32 PM

आप भी चाहतें है फॉरेन टूर का मजा लेना तो बना सकते हैं पड़ोसी देश श्रीलंका घुमने का प्लान. इस टूर को लेकर IRCTC ने एक पैकेज टूर लांच किया है इसके तहत आपको विदेशों में रहने खाने घुमने सहित सारी सुविधाएं दी जाएंगी. आईए जानते हैं टूर से संबंधित सारी डिटेल्स के बारे में. आप कहां ठहरेंगे, कैसे जाएंगे, क्या खाएंगे इसकी चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है.

छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि में बदलाव चाहता है भारत, संशोधन करने के लिए पाकिस्तान को किया सूचित
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 4:44 PM

भारत छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि में बदलाव चाहता है और उसने पाकिस्तान को संधि में संशोधन करने के लिए औपचारिक रूप से सूचित किया है. किशनगंगा और रतले जलविद्युत परियोजनाओं से संबंधित लंबे समय से चल रहे विवाद ने भारत को संधि में संशोधन की मांग करने के लिए प्रेरित किया है. संधि के अनुसार, सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी पाकिस्तान को आवंटित किया गया था, जबकि भारत को पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास, सतलुज) पर अधिकार है. भारत को रन-ऑफ-द-रिवर परियोजनाओं से बिजली उत्पादन का अधिकार है. हालांकि, पाकिस्तान ने बार-बार इन परियोजनाओं पर आपत्ति जताई है, जिससे भारत में पानी का प्रवाह प्रभावित हुआ है.

Viral Dance: भाभियों ने किया गजब का नृत्य, अदब और अदा का मिश्रण देख आप भी हो जाएंगे मुग्ध
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 4:41 PM

सोशल मीडिया में बहुत सारे रील्स वायरल होते रहते हैं, ज्यादातर वीडियो डांस के वायरल होते हैं. फिलहाल कुछ दिनों से सोशल मीडिया में एक डांस को लेकर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो तीज के दिन का बताया जा रहा है. लोगों के द्वारा ये वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं.