Saturday, Apr 12 2025 | Time 19:24 Hrs(IST)
Breaking News

BREAKING: चाईबासा जंगल में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट में घायल एक जवान शहीद

झारखंड


नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पांच किलो का एक IED बरामद

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पांच किलो का एक IED बरामद

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः चाईबासा के छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम रतनामाटी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उ‌द्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये पांच किलो के 01 (एक) IED को बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. 

 

बता दें कि, प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महती सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लौहरा, अमित हासदा उर्फ अपटन, जयकात रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशीले है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०लाखपी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 183 BN 197 BN की टीमो का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संबालित किया जा रहा है.

 

इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 04.03.2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावती जंगली / पहाडी क्षेत्र में प्रारंभकिया गया है. अभियान के दौरान आज दिनांक 02.04.2025 को छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम रतनामाटी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उ‌द्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) IED बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

 


 

 
अधिक खबरें
रांची नगर निगम ने पार्किंग शुल्क में की वृद्धि, अब 10 मिनट से 3 घंटे के लिए लगेंगे इतने पैसे
अप्रैल 12, 2025 | 12 Apr 2025 | 6:36 PM

रांची नगर निगम ने पार्किंग शुल्क में वृद्धि कर दी है. अब 10 मिनट से 3 घंटे के लिए 5 रुपए से बढ़कर 10 रुपया किया गया है. वहीं, चार पहिया वाहन के लिए शुल्क 20 रुपया से बढ़ा कर 30 रुपया किया गया है. बता दें कि फिलहाल नगर निगम का शहर में 16 पार्किंग स्थल निर्धारित है. शेष 14 स्थान की बंदोबस्ती जल्द होनी है. वहीं, गलत तरीके से पार्किंग शुल्क उसूलन के लिए टोल फ्री नंबर (18005701235) जारी किया गया है.

रांची जिला प्रशासन के साथ गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक, फीस वृद्धि को लेकर दिए गए कड़े निर्देश
अप्रैल 12, 2025 | 12 Apr 2025 | 5:54 AM

रांची जिला प्रशासन के साथ गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची दिनेश यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार सहित विभिन्न गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे. बैठक में निजी स्कूलों में शुल्क समिति एवं अभिभावक शिक्षक संघ (PTA) गठन को लेकर उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर स्कूलों को कड़े निर्देश दिए गए हैं. वहीं, PTA और स्कूल कमिटी के बिना अनुमोदन के फीस नहीं बढ़ेगा. निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत जरूरतमंद गरीबों बच्चों के एडमिशन को लेकर स्कूलों को एडमिशन लेने का निर्देश दिया गया. RTE के तहद जरूरतमंद बच्चों के नामांकन को लेकर भी निर्देश जारी किया गया. नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर 50 हजार से लेकर 2.5 लाख तक का जुर्माना लगेगा. साथ ही मान्यता रद्द करने का भी प्रावधान है. इस बैठक में 150 स्कूल के प्राचार्य पहुंचे थे.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के दिवंगत पिता स्व. हरिशंकर पत्रलेख को अर्पित की श्रद्धांजलि
अप्रैल 12, 2025 | 12 Apr 2025 | 6:09 PM

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज देवघर जिले के कुशमाहा स्थित पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पैतृक आवास पहुंचे. वहां उन्होंने बादल पत्रलेख के पिता स्व. हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की.

Weather Update: रांची में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है गर्जन के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
अप्रैल 12, 2025 | 12 Apr 2025 | 5:33 PM

तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने रांची में येलो अलर्ट जारी किया है. रांची मौसम केंद्र के अनुसार रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ मैं जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 30-40 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है. इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. ऐसे मौसम में सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसानों से आग्रह किया गया है कि किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.

नागपुरी शिक्षक व साहित्यकार डॉ राम कुमार का निधन, इंकलाबी नौजवान लेखक संघ के सदस्यों ने जताया शोक
अप्रैल 12, 2025 | 12 Apr 2025 | 4:53 PM

इंकलाबी नौजवान लेखक संघ ने नागपुरी भाषा के मुर्धन्य शिक्षक व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ डॉ राम प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है. बता दें कि डॉ राम प्रसाद गोसनर कालेज के नागपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. वे नागपुरी भाषा से डीलिट करने वाले पहले व्यक्ति थे. वे पिछले कई वर्षों से गले के कैंसर से पीड़ित थे. 72 वर्षीय डॉ प्रसाद ने शनिवार सुबह 8.30 बजे अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्ति धाम में सम्पन्न हुआ.