Sunday, Apr 13 2025 | Time 03:46 Hrs(IST)
झारखंड


रांची नगर निगम ने पार्किंग शुल्क में की वृद्धि, अब 10 मिनट से 3 घंटे के लिए लगेंगे इतने पैसे

रांची नगर निगम ने पार्किंग शुल्क में की वृद्धि, अब 10 मिनट से 3 घंटे के लिए लगेंगे इतने पैसे

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: रांची नगर निगम ने पार्किंग शुल्क में वृद्धि कर दी है. अब 10 मिनट से 3 घंटे के लिए 5 रुपए से बढ़कर 10 रुपया किया गया है. वहीं, चार पहिया वाहन के लिए शुल्क 20 रुपया से बढ़ा कर 30 रुपया किया गया है. बता दें कि फिलहाल नगर निगम का शहर में 16 पार्किंग स्थल निर्धारित है. शेष 14 स्थान की बंदोबस्ती जल्द होनी है. वहीं, गलत तरीके से पार्किंग शुल्क उसूलन के लिए टोल  फ्री नंबर (18005701235) जारी किया गया है. 
 
 
 
 
 

अधिक खबरें
जारीडीह बस्ती में छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किया 12 टन अवैध कोयला
अप्रैल 12, 2025 | 12 Apr 2025 | 10:24 PM

गांधीनगर थाना क्षेत्र के जारीडीह बस्ती में छापेमारी कर लगभग 12 टन अवैध कोयला जप्त किया गया है. यह अभियान बेरमो अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाई गई, जिसमें गांधीनगर थाना की पुलिस एवं सीसीएल के सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे. जप्त कोयले को सीसीएल कोलियरी के हवाले किया गया.

रांची  NIA कोर्ट के न्यायाधीश को मिला धमकी भरा पत्र, चिट्ठी में नक्सली प्रशांत बोस और शीला मरांडी को बाहर निकालने का जिक्र
अप्रैल 12, 2025 | 12 Apr 2025 | 10:19 PM

रांची NIA कोर्ट के न्यायाधीश को धमकी मिली है. पत्र के माध्यम से NIA कोर्ट के जज को धमकी दी गई है. पत्र में न्यायाधीश पर हमला करने और जेल ब्रेक करने की धमकी दी गई है. धमकी भरा पत्र में जेल में बंद नक्सली प्रशांत बोस और शीला मरांडी को बाहर निकालने का जिक्र किया गया है. इसके बाद रांची के कोतवाली थाना में FIR दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सुनील साहू बने तेली साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
अप्रैल 12, 2025 | 12 Apr 2025 | 10:06 PM

तेली साहू समाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू को बनने पर बोकारो थर्मल निवासी लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोधन नायक ने शुभकामनाएं दी हैं. जोधन नायक ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम लोगों के बीच से एक शख्स इतनी ऊपर की पोस्ट पर गया है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. उनसे हमारी आशाएं होगी कि हमारे समाज की उत्थान के लिए बढ़-चला करके काम करेंगे.

BREAKING: चाईबासा जंगल में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट में एक जवान शहीद, एक का चल रहा इलाज
अप्रैल 12, 2025 | 12 Apr 2025 | 7:00 AM

पश्चिम सिंघभूम के छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उ‌द्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये I.E.D को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा 203 BN. के 1. एच०सी०/ आर०ओ० विष्णु सैनी एवं झारखण्ड जगुआर के सी०टी० सुनील धान गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. उक्त जख्मी कर्मियों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात उच्चत्तर ईलाज के लिए रांची भेजा जा रहा है.

रांची नगर निगम ने पार्किंग शुल्क में की वृद्धि, अब 10 मिनट से 3 घंटे के लिए लगेंगे इतने पैसे
अप्रैल 12, 2025 | 12 Apr 2025 | 6:36 PM

रांची नगर निगम ने पार्किंग शुल्क में वृद्धि कर दी है. अब 10 मिनट से 3 घंटे के लिए 5 रुपए से बढ़कर 10 रुपया किया गया है. वहीं, चार पहिया वाहन के लिए शुल्क 20 रुपया से बढ़ा कर 30 रुपया किया गया है. बता दें कि फिलहाल नगर निगम का शहर में 16 पार्किंग स्थल निर्धारित है. शेष 14 स्थान की बंदोबस्ती जल्द होनी है. वहीं, गलत तरीके से पार्किंग शुल्क उसूलन के लिए टोल फ्री नंबर (18005701235) जारी किया गया है.