झारखंडPosted at: अप्रैल 26, 2025 कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली: मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल और प्रियंका गांधी को न्योता, भूपेश बघेल होंगे शामिल
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की बैठक, रैली को लेकर बनी रणनीति
न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बैठक की. बोर्ड निगम आयोग के अध्यक्षों, उपाध्यक्ष, सदस्यों और मीडिया विभाग के साथ हुई बैठक में रैली को लेकर रणनीति बनी. संविधान बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे. बघेल ने शामिल होने की सहमति दे दी है. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने ने रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी समय मांगा है.