Monday, Sep 30 2024 | Time 22:58 Hrs(IST)
 logo img
  • जैनामोड़ सड़क हादसे में दो युवक की मौत, कार क्षतिग्रस्त, मुआवजा पर सहमति के बाद खुला एनएच 23
  • जैनामोड़ सड़क हादसे में दो युवक की मौत, कार क्षतिग्रस्त, मुआवजा पर सहमति के बाद खुला एनएच 23
  • पिकअप गाड़ी ने ऑटो को मारा जोर का धक्का, पांच सहिया दीदी घायल
  • पिकअप गाड़ी ने ऑटो को मारा जोर का धक्का, पांच सहिया दीदी घायल
  • तेनुघाट में वनाधिकार कानून के समुचित क्रियान्वयन को लेकर धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा गया
  • तेनुघाट में वनाधिकार कानून के समुचित क्रियान्वयन को लेकर धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा गया
  • जमुआ: खून से लथपथ मिला मछली मारने गए युवक का शव
  • जमुआ: खून से लथपथ मिला मछली मारने गए युवक का शव
  • दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रमुख एवं बीड़ीओ ने की शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील
  • दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रमुख एवं बीड़ीओ ने की शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील
  • चंदवा: नाबालिग किशोरी के हत्या और दुष्कर्म के आरोपी को चंदवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • चंदवा: नाबालिग किशोरी के हत्या और दुष्कर्म के आरोपी को चंदवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • चास नगर निगम में स्वास्थ्य शिविर में मतदान के लिए भी दिलाई शपथ, सफ़ाई कर्मियों का हुआ नि:शुल्क जांच
  • चास नगर निगम में स्वास्थ्य शिविर में मतदान के लिए भी दिलाई शपथ, सफ़ाई कर्मियों का हुआ नि:शुल्क जांच
  • हजारीबाग: पब्लिक सड़क पर कोयले की ट्रांसपोर्टिंग से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ीं
झारखंड


झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रांची के नए DC बने मंजूनाथ भजंत्री

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रांची के नए DC बने मंजूनाथ भजंत्री

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. मंजूनाथ भजंत्री को रांची का नया डीसी बनाया गया है. IAS मंजूनाथ भजंत्री इससे पहले मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS), रांची के पद पर पदस्थापित थे. वह राहुल कुमार सिन्हा की जगह लेंगे. वहीं, शशि प्रकाश सिंह, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक जामताड़ा जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. 
 
देखें तबादले की पूरी लिस्ट 
 
 
 
 
 
अधिक खबरें
हेमंत सोरेन की 'मंईयां योजना' सिर्फ दिखावा, असली विकास भाजपा के साथ ही संभव: हिमंता बिस्वा सरमा
सितम्बर 30, 2024 | 30 Sep 2024 | 9:13 AM

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज टाटीसिल्वा में परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा, "आज हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है. हमने 20 सितंबर को भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी, और अब यह अपने अंतिम चरण में है. 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारीबाग आएंगे, और इससे झारखंड विधानसभा चुनाव की शुरुआत होगी. हमें इस चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है और एक नया झारखंड बनाना है." उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के समय की बातें करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने जनता से कई वादे किए थे. हेमंत सोरेन ने 2019 में वादा किया था कि उनकी सरकार में 5 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी, लेकिन हर बार परीक्षा के पेपर लीक होते हैं. "मैंने असम में 1.5 लाख लोगों को नौकरी दी है, जबकि झारखंड में युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं. हेमंत सोरेन ने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, लेकिन क्या किसी को पैसे मिले?"

अभिषेक रवि की संदिग्ध मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच की मांग, BJYM अध्यक्ष शशांक राज ने ओडिशा के CM से की मुलाकात
सितम्बर 30, 2024 | 30 Sep 2024 | 9:26 AM

रांची के डोरंडा स्थित रविदास मोहल्ला के निवासी स्वर्गीय अभिषेक रवि की ITER कॉलेज, भुवनेश्वर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से मुलाकात की.

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रांची के नए DC बने मंजूनाथ भजंत्री
सितम्बर 30, 2024 | 30 Sep 2024 | 7:51 AM

मंजूनाथ भजंत्री बने रांची डीसी.

जैनामोड़ सड़क हादसे में दो युवक की मौत, कार क्षतिग्रस्त, मुआवजा पर सहमति के बाद खुला एनएच 23
सितम्बर 30, 2024 | 30 Sep 2024 | 10:51 PM

बोकारो-रामगढ़ उच्च पथ 23 पर जरीडीह थाना अंतर्गत मल्हन टांड़ के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में, टांड़ मोहनपुर निवासी लक्ष्मण गोस्वामी एवं कसमार निवासी सुमन कुमार की मौत हो गई. जबकि उनकी बाइक सड़क किनारे खेत में जा गिरी. वहीं, कार भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर, कार सवार को घेर लिया. मौके पर पहुंची जरीडीह पुलिस लोगों को समझा बुझाकर कर शांत किया. कार सवार लोगों को थाना ले गई.

पिकअप गाड़ी ने ऑटो को मारा जोर का धक्का, पांच सहिया दीदी घायल
सितम्बर 30, 2024 | 30 Sep 2024 | 10:48 PM

तिसरी के हटिया गेट के पास सोमवार की शाम को तेज रफ्तार में जा रही पिकअप गाड़ी ने विपरीत दिशा से आ रही ऑटो को जोर का धक्का मार दिया. जिससे एक महिला बीटीटी और पांच सहिया दीदी गंभीर रूप से घायल हो गई है. वहीं इस घटना के बाद पिकअप गाड़ी फरार हो गई है. तिसरी पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई. जहां पर सभी घायल महिलाओं को प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.