Friday, Mar 14 2025 | Time 10:56 Hrs(IST)
  • आखिर भांग पीते ही क्यों नाचने लगते है लोग? जानिए कितने देर में दिखता है इसका असर
  • Holi 2025 dry day alert: जानें होली को लेकर इस दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकानें
  • इस चिड़ियाघर में इंसानों की तरह सिगरेट फूंक रहा था गोरिल्ला, वीडियो देख रह जाएंगे दंग, देखें Viral Video
  • CBSE का होली स्पेशल गिफ्ट: 15 मार्च को नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम? चिंता न करें, मिलेगा ये शानदार मौका
  • होली को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • Jharkhand Weather Update: होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट!
झारखंड


मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया चांडिल डैम का निरीक्षण

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया चांडिल डैम का निरीक्षण

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत


चांडिल/डेस्क: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को चांडिल डैम का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ विधायक सविता महतो व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान विधायक सविता महतो नें पारडीह काली मंदिर के समीप मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस दौरान मंत्री ने डिमूडीह, बोराबिंदा, केशरगढ़ीया का निरिक्षण कर बोट से चांडिल डैम नौका बिहार पहुंचे. जहां उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने मंत्री व विधायक को छो : मुखुटा व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मनित किया.  इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा चांडिल डैम हमरा लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, निश्चित रूप से यहां पर सुविधा बढ़ाने के लिए नई चीजों को सोचने के लिए विधायक सविता महतो से मार्ग दर्शन के लिए चांडिल डैम के खूबसूरती और पर्यटकों के लिए और बेहतर क्या किया जा सके जिसका निरिक्षण किया गया.  

 

उन्होंने कहा चांडिल डैम में दो प्रोजेक्ट हमारे निगाह में है, जिसमे डैम के नीचे छोर पर रिसोट व केसरगाड़िया आयलैंड पर इको कॉटेज बनाने का विचार है और तमाम इस इलाके में विकास का विचार है.  इसके लिए स्थानीय लोगों व समिति से विचार विमर्श किया, जल्द ही योजनाओं को धरातल पर उतरने का प्रयास करेंगे.  इस दौरान विधायक सविता महतो नें कहा मंत्री जी नें डैम का निरिक्षण किया, जल्द ही चांडिल डैम झारखंड के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा और लोगों को रोजगार मिलेगी. इस अवसर पर विभागीय अधिकारी के साथ उपयुक्त रविशंकर शुक्ला, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरबिंद कुमार विन्हा, अंचल अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, चारुचांद किस्कु, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो,कृष्णा किशोर महतो, मंत्री महतो, जगदीश सरदार, दिलीप महतो, नारायण गोप, श्यामल मार्डी, सरदीप नायक, शंकर लायेक, राहुल वर्मा आदि उपस्थित थे. 
अधिक खबरें
होली को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 8:24 AM

झारखंड पुलिस होली के अवसर पर सतर्कता बरत रही है. वहीं, होली पर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय लेवल पर तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Jharkhand Weather Update: होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट!
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 7:30 AM

राजधानी रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह-सुबह हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: पटना के लिए वाया रांची चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल्स
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 8:30 PM

ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 03253/07255/07256 पटना – चर्लपल्ली – पटना स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) का परिचालन होगा.

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:45 PM

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का आदित्यपुर पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस को गुरुवार देर रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गयी है.

होली त्योहार से पूर्व आरपीएफ हटिया ने जब्त किया शराब
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:14 PM

रांची रेल मंडल में होली त्योहार के मद्देनजर सघन जांच जारी है. उसकी क्रम में ऑपरेशन सतर्क के तहत हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम द्वारा चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 के पास एक लाल रंग का ट्रॉली बैग से कुल 38 बोतल व्हिस्की बरामद की गई. जब्त की गई शराब की कुल कीमत 12,500 रुपया है. सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया जाएगा.