झारखंडPosted at: अप्रैल 25, 2025 विधायक कल्पना सोरेन ने स्पेन में कई NGO के अधिकारियों से की मुलाकात, झारखंड सरकार की विभिन्न पहलों पर हुई चर्चा
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कल्पना मुर्मू सोरेन अध्यक्ष महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा ने मारिया मोरेनो, अध्यक्ष और रामिरो माटो, फंडासियोन एस्पेरान्ज़ा वाई एलेग्रिया के उपाध्यक्ष और मारिया डी मुन्स यनजेंगा, निदेशक, फाउंडेशन कोलोरेस डी कलकत्ता से मुलाकात की. ये एनजीओ भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. चर्चा इस बात पर केंद्रित रही कि गैर सरकारी संगठन झारखंड सरकार की विभिन्न पहलों में कैसे भाग ले सकते हैं.