Friday, Apr 11 2025 | Time 19:29 Hrs(IST)
  • उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में बंगाल निर्मित शराब के साथ एक गिरफ्तार
  • उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में बंगाल निर्मित शराब के साथ एक गिरफ्तार
  • राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला सांसद बिद्युत वरण महतो के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल
  • राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला सांसद बिद्युत वरण महतो के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल
  • गढ़वा में एक तालाब बना काल, हरैया गांव में डूबने से चार युवतियों की दर्दनाक मौत!
  • गढ़वा में एक तालाब बना काल, हरैया गांव में डूबने से चार युवतियों की दर्दनाक मौत!
  • स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की बड़ी पहल, 24 से 28 अप्रैल तक राज्य के सभी प्रखंडों में आयोजित होगी TNA
  • स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की बड़ी पहल, 24 से 28 अप्रैल तक राज्य के सभी प्रखंडों में आयोजित होगी TNA
  • भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला के सक्रिय कार्यकर्ताओं की हुई महत्वपूर्ण बैठक
  • पतरातू जयनगर सड़क पर जल जमाव से मिलेगी राहत, कनीय अभियंता ने कार्यस्थल का किया निरीक्षण
  • सिल्ली सीमावर्ती गांव भकुवाडीह में हुआ भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
  • सदर प्रखंड में विधायक आलोक चौरसिया ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच बांटा स्मार्टफोन
  • BJP प्रदेश कार्यालय में अंबेडकर सम्मान अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन, 13 से 25 अप्रैल तक भाजपा चलाएगी अंबेडकर सम्मान अभियान
  • वक्फ बोर्ड संशोधन कानून को लेकर आक्रोश में मुस्लिम समुदाय, वक्फ बोर्ड संशोधन को वापस लेने की मांग
  • तालाब से मिला घर से गायब युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
झारखंड


अब रील बनाइए और झारखंड सरकार से पाइए 10 लाख, जानिए क्या है नए नियम और इसके शर्तें

अब रील बनाइए और झारखंड सरकार से पाइए 10 लाख, जानिए क्या है नए नियम और इसके शर्तें

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: अगर आप भी सोशल मीडिया पर रील बनाते है और दिल में एक क्रिएटर की चिंगारी है तो झारखंड सरकार आपके लिए लेकर आई है शानदार मौका. अब रील बनाइए और सरकार से पाइए 10 लाख रूपए तक की इनामी राशि. जी हां, बिल्कुल सही सुना-  रील बनाना अब सिर्फ क्रेज नहीं कमाई का जरिया भी बन सकता हैं. 

 

क्या है यह योजना?

झारखंड सरकार ने राज्य के 528 पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने के लिए एक नई और अनोखी योजना की शुरुआत की हैं. इस योजना के तहत जो भी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, यूट्यूबर या  कंटेंट क्रिएटर झारखंड की खूबसूरती और संस्कृति को दिखाते हुए असरदार और क्रिएटिव रील बनाएगा, उसे सरकार 10 लाख रूपए तक की प्रोत्साहन राशि देगी. 

 

किन जगहों पर बना सकते है रील?

झारखंड के पर्यटन विभाग ने A,B,C और D श्रेणियों में 528 पर्यटन स्थलों में लिस्ट किया है, जिनमें शामिल है:

 


  • नेतरहाट की पहाड़ियां

  • हजारीबाग नेशनल पार्क

  • बेतला नेशनल पार्क

  • देवघर का वैद्यनाथ धाम और त्रिकुटा पर्वत

  • रजरप्पा, पारसनाथ, मलूटी मंदिर, लुगु बुरु, मैक्लुस्कीगंज

  • आदिवासी त्यौहार जैसे सरहुल, करमा और सोहराई पर भी बन सकती है रील


 

कौन-सी सुविधाएं देगी सरकार?


  • JTDCL होटलों में 2 दिन का फ्री स्टे

  • पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए यात्रा साधनों की सुविधा

  • वन विभाग और इको टूरिज्म टीम का फुल सपोर्ट

  • ग्रामीण इलाकों को जोड़कर स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा.


 

क्या है शर्तें?

 


  • रेल में पॉजिटिव और सत्य जानकारी होनी चाहिए

  • भ्रामक, नकारात्मक या झूठी जानकारी देने पर कार्रवाई हो सकती है

  • रील  नई, क्रिएटिव और ऑथेंटिक होनी चाहिए

  • एक क्रिएटर को साल में एक बार ही मिलेगा इनाम

  • सरकार रील का प्रमोशनल इस्तेमाल कर सकती है लेकिन क्रिएटर को पूरा क्रेडिट मिलेगा.



 

अधिक खबरें
राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला सांसद बिद्युत वरण महतो के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल
अप्रैल 11, 2025 | 11 Apr 2025 | 6:48 PM

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज लोकसभा सांसद बिद्युत वरण महतो के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की. उक्त अवसर पर राज्यपाल को शिष्टमंडल ने पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित चाकुलिया प्रखंड अंर्तगत भालुकबिंधा ग्राम में स्वतंत्रता सेनानी चानुक महतो की मूर्ति का अनावरण करने हेतु आमंत्रित किया. विदित हो कि वीर शहीद चानुक महतो स्मारक समिति (चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम) के द्वारा आगामी 15 मई 2025 को चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत भालुकबिंधा ग्राम में चानुक महतो की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया है.

गढ़वा में एक तालाब बना काल, हरैया गांव में डूबने से चार युवतियों की दर्दनाक मौत!
अप्रैल 11, 2025 | 11 Apr 2025 | 6:37 PM

गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां नहाने के लिए तालाब में आई 4 लड़कियों की मौत हो गई. मृतकों में 10 वर्षीय लाडो सिंह, 22 वर्षीय अंकिता सिंह, 18 वर्षीय रोमा सिंह और 15 वर्षीय मीठी सिंह शामिल हैं. घटना के बाद परिजनों ने सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की बड़ी पहल,  24 से 28 अप्रैल तक राज्य के सभी प्रखंडों में आयोजित होगी TNA
अप्रैल 11, 2025 | 11 Apr 2025 | 6:25 PM

झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा शिक्षकों के सतत क्षमता विकास और उनके प्रोफेशनल डेवलपमेंट को लेकर बड़ी पहल की गयी है. राज्य भर में दिनांक 24 से 28 अप्रैल, 2025 को "टीचर्स नीड असेसमेंट" यानी TNA का आयोजन किया जाएगा. यह असेसमेंट झारखंड के सभी प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कक्षा 1-12 तक के सभी सरकारी शिक्षकों की आंकलन परीक्षा ली जाएगी. इस परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं का मूल्यांकन करना है.

BJP प्रदेश कार्यालय में अंबेडकर सम्मान अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन, 13 से 25 अप्रैल तक भाजपा  चलाएगी अंबेडकर सम्मान अभियान
अप्रैल 11, 2025 | 11 Apr 2025 | 5:52 PM

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंबेडकर सम्मान अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की. बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष गण ,सांसद ,विधायकगण,अभियान की प्रदेश टोली,जिलाध्यक्ष गण सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी गण उपस्थित थे.

मंत्री सुदिव्य कुमार ने JUIDCO अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
अप्रैल 11, 2025 | 11 Apr 2025 | 5:11 PM

आज मंत्री सुदिव्य कुमार ने JUIDCO (Jharkhand Urban Infrastructure Development Company) के अधिकारियों के साथ शहरी विकास से संबंधित चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में परियोजनाओं की वर्तमान वास्तुगत स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य के शहरी विकास कार्यों में गति लाई जाए और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्य माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के विजन के अनुरूप हों और शहरी नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं समय पर प्रदान की जाएं. सरकार स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, ड्रेनेज और आवास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है.