झारखंडPosted at: सितम्बर 12, 2024 अब चांडिल स्टेशन में भी होगा टाटा-पटना वंदे भारत का ठहराव, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का प्रयास लाया रंग
बसंत कुमार साहू/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से चांडिल स्टेशन को एक और वंदे भारत की सौगात मिली है. टाटा-पटना वंदे भारत का ठहराव जो पहले चांडिल स्टेशन में नहीं दिया गया था. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से चांडिल स्टेशन में इसका ठहराव सुनिश्चित कर दिया गया है. चांडिल प्रखण्ड प्रमुख रामकृष्ण महतो ने इस ऐतिहासिक क्षण के लिए लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री संजय सेठ एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को चांडिल वासी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया.