Saturday, Oct 26 2024 | Time 00:54 Hrs(IST)
झारखंड


बोकारो: नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन 08 लोगों ने खरीदा नामांकन प्रपत्र, 04 ने किया नामांकन दाखिल

बोकारो: नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन 08 लोगों ने खरीदा नामांकन प्रपत्र, 04 ने किया नामांकन दाखिल

अनंत/न्यूज़11भारत

बेरमो/डेस्क: बोकारो जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों—34 गोमिया, 35 बेरमो, 36 बोकारो और 37 चंदनकियारी—में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 08 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे. अब तक कुल 56 उम्मीदवारों ने विभिन्न विधानसभाओं के लिए नामांकन पत्र लिया है. शुक्रवार को 04 उम्मीदवारों ने अपने-अपने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया.
 
चौथे दिन नामांकन दाखिल करने वालों की सूची
 
34- गोमिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
योगेंद्र प्रसाद महतो (पिता: विश्वनाथ महतो)
 
35- बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
शून्य
 
36- बोकारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
1. बिरंची नारायण (पिता: सदानंद प्रसाद)
2. मनोज कुमार महली (पिता: स्व. मेघलाल महली)
3. सरोज कुमारी (पति: मदन मोहन)
 
37- चंदनकियारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
शून्य
 
आज (25 अक्टूबर 2024) नामांकन प्रपत्र खरीदने वाले उम्मीदवार
 
34- गोमिया विधानसभा
1. अमरेश कुमार महतो (पिता: सूचंद महतो)
पार्टी: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
पता: दुर्गापुर, कसमार, बोकारो
 
35- बेरमो विधानसभा
1. जयराम कुमार महतो (पिता: स्व. कृष्ण प्रसाद महतो) पार्टी: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
पता: चित्तरपुर, तोपचांची, धनबाद
2. उमा शंकर शास्त्री (पिता: महेश पांडेय) पार्टी: जेबीकेएसएस, पता: बेरमो बस्ती, कुरपनिया, गांधी नगर, बोकारो
 
36- बोकारो विधानसभा
1. धर्मवीर सिंह (पिता: देवता प्रसाद सिंह)
पार्टी: राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य), पता: सेक्टर-4/जी, क्वाटर नंबर 1026, बीएससिटी, बोकारो
2. संजय कुमार भारती (पिता: स्व. चंद्रमाजीत राम)
पार्टी: निर्दलीय, पता: ए/33, इंडस्ट्रियल एरिया, बालीडीह, बोकारो
3. रमेश चंद्र महतो (पिता: जगन्नाथ महतो), पार्टी: एसयूसीआई (सी) पता: धाधरी, चंदनकियारी, बोकारो
4. समीर कुमार दास (पिता: स्व. हरिपद दास), पार्टी: निर्दलीय पता: कालापत्थर, चिकसिया, बोकारो
5. श्वेता सिंह (पति: संग्राम सिंह), पार्टी: कांग्रेस
पता: सेक्टर-3/ए, क्वाटर नंबर 873, बीएससिटी, बोकारो
 
37- चंदनकियारी विधानसभा
1. अर्जुन रजवार (पिता: दलू रजवार), पार्टी: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम), पता: चिकसिया, बोकारो.
 
निर्वाचन कार्यालय का बयान
निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि सभी उम्मीदवारों ने अनुमंडल नजारत शाखा में विधि सम्मत शुल्क का भुगतान कर नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया. शुक्रवार तक कुल 56 लोगों ने प्रपत्र खरीदे हैं, जबकि 08 लोगों ने आज नामांकन प्रपत्र प्राप्त किए. आज दाखिल हुए 04 नामांकन के साथ चुनावी माहौल तेज हो गया है.
अधिक खबरें
लेस्लीगंज पुलिस की हिरासत में दो ट्रक बाइक
अक्तूबर 25, 2024 | 25 Oct 2024 | 11:02 PM

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना परिसर में दो ट्रक बाइक को सेल्स टीम के द्वारा किया जप्त. प्त बाइक को लेस्लीगंज थाना को सुपुर्द किया गया. जप्त किए गए गाड़ियों को लेस्लीगंज पुलिस ने रखा और गाड़ियों की जांच लेस्लीगंज पुलिस के द्वारा की जा रही है मामले में सदर अनुमंडल पदाधिकारी लेस्लीगंज थाना पहुंची जप्त किए गए गाड़ियों की जांच की जा रही है. लामू एसडीम ने बताया कि गाड़ियों के इंजन चेचिस नंबर से मिलन की जा रही है कई गाड़ियों का मिलान किया जा चुका है और कुछ गाड़ियां सस्पीसियस पाई गई है. गाड़ियों की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

तमाड़ सीट से 19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, देखें पूरी सूची
अक्तूबर 25, 2024 | 25 Oct 2024 | 10:59 PM

तमाड़ विधानसभा (58) अनुसूचित जनजाति सुरक्षित सीट से 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन कोषांग की समीक्षा कर डीसी ने दिए कई निर्देश
अक्तूबर 25, 2024 | 25 Oct 2024 | 10:46 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में वाहन कोषांग के पदाधिकारियों, कर्मी के साथ बैठक आहूत की गई. बैठक में उपायुक्त, सिमडेगा ने विधानसभा आम चुनाव-2024 में उपयोग होने वाले वाहन की समीक्षा कर आवश्यक जानकारी ली. इस नोडल -सह- जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि चुनाव में उपयोग होने वाली गाड़ियों की रांची से प्राप्त किया जा रहा है.

सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा की राह किसी प्रत्याशी के लिए आसान नहीं, 19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अक्तूबर 25, 2024 | 25 Oct 2024 | 10:42 PM

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा की राह किसी भी प्रत्याशी के लिए आसान नहीं होगी. इस बार इन दोनो विधानसभा सीट से प्रत्याशियों की संख्या काफी ज्यादा है. जिससे चुनाव में विजय के रास्ते काफी कांटे भरे नजर आने लगे हैं. नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन आज कई निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर विधानसभा के दंगल के रोमांच को बढ़ा दिए हैं. आज नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई.

लातेहार कांग्रेस में बगावत, जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने मनिका से निर्दलीय किया नामांकन
अक्तूबर 25, 2024 | 25 Oct 2024 | 10:35 PM

मनिका विधानसभा क्षेत्र से रामचंद्र सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गुरुवार को लाव लश्कर के साथ नामांकन किया. वही शुक्रवार को कोंग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव मनिका विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर नामंकन किया है. पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर की बगावत दरअसल मनिका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की दौड़ में विधायक रामचंद्र सिंह के साथ-साथ मुनेश्वर उरांव भी थे. कांग्रेस के साथ जमीनी पकड़, प्रखंड स्तरीय कांग्रेसियों के साथ बेहतर समन्वय के कारण मुनेश्वर उरांव को पूरा विश्वास था कि इस बार पार्टी की ओर से उन्हें ही प्रत्याशी बनाया जाएगा, लेकिन पार्टी आलाकमान ने विधायक रामचंद्र सिंह को एक बार फिर मनिका विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया.