Friday, Mar 14 2025 | Time 00:48 Hrs(IST)
झारखंड


महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में दोषियों के सजा के बिंदु पर हुई आंशिक सुनवाई, तीन आरोपी दोषी करार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में दोषियों के सजा के बिंदु पर हुई आंशिक सुनवाई, तीन आरोपी दोषी करार

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में दोषियों के सजा के बिंदु पर आंशिक सुनवाई हुई. अभियोजन पक्ष ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है. अपर न्याययुक्त अमित शेखर में 17 फरवरी को सजा के बिंदु पर अगली सुनवाई होगी. कोर्ट ने 3 आरोपी रामचंद्र मुंडा, सुखलाल मुंडा और संजय टूटी को 7 फरवरी को दोषी करार दिया है. जघन्य अपराध की घटना को 4 आरोपियों ने अंजाम दिया था, जिसमें एक आरोपी लक्ष्मण मुंडा की मृत्यु ट्रायल के दौरान हो गई है. 

 

बता दें कि 20 फरवरी 2021 को दशम फॉल इलाके के जंगल से एक महिला का शव  पुलिस ने बरामद किया था. महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया था. बाद में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. बचने के लिए आरोपियों ने शव को पेट्रोल छिड़कर जला दिया था. जिसका खुलासा पुलिस ने फोन कॉल के जरिए किया था. 17 फरवरी को महिला बुंडू बैंक से पैसा निकालने के लिए गई थी. लेकिन बैंक से पैसा नहीं निकला. तो उन्होंने  अपने परिचित आरोपी लक्ष्मण मुंडा और  सुखलाल मुंडा को फोन किया और दो हजार रुपए कर्ज मांगा. लक्षमण पैसे देने को तैयार हो गया और कहा कि पैसा घर पर है, लेने जाना होगा. पैसे देने की बात कर आरोपी लक्ष्मण मुंडा और सुखलाल मुंडा ने महिला को बाइक में बैठाकर हेसापीढ़ी कोलाबुरू गांव स्थित जंगल में ले गए थे. जहां पहले से आरोपी राम मुंडा और संजय टूटी  मौजूद थे. 

 

जंगल में सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को देने की बात की तो आरोपियों ने चाकू से महिला का गर्दन काट हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को एक गड्ढे में फेंक दिया और बाइक से पेट्रोल निकालकर उसके शव को जला दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे. अधजला महिला का शव बरामद किए जाने के बाद पुलिस की टीम आसपास के थानों में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी हासिल करने में जुट गई थी. उसी दौरान पता चला कि राहे में एक महिला 17 फरवरी से लापता है. तब पुलिस पहले महिला के परिजनों से मिली थी. उसका मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल निकाली और अपराधियों तक पहुंच गई. सभी 4 आरोपी दशम फॉल थाना क्षेत्र के हेसापीढ़ी के रहने वाले हैं. 

 


 

 
अधिक खबरें
ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:45 PM

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का आदित्यपुर पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस को गुरुवार देर रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गयी है.

होली त्योहार से पूर्व आरपीएफ हटिया ने जब्त किया शराब
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:14 PM

रांची रेल मंडल में होली त्योहार के मद्देनजर सघन जांच जारी है. उसकी क्रम में ऑपरेशन सतर्क के तहत हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम द्वारा चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 के पास एक लाल रंग का ट्रॉली बैग से कुल 38 बोतल व्हिस्की बरामद की गई. जब्त की गई शराब की कुल कीमत 12,500 रुपया है. सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया जाएगा.

हरियाणा से नेशनल जीतकर रांची पहुंची झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुए जोरदार स्वागत
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:06 PM

झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने हॉकी में एकबार फिर अपना झंडा बुलंद किया है. इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल में विगत चैंपियन हॉकी हरियाणा को हराकर खिताब अपने नाम पर किया.

अफीम के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 4 आरोपियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 6:01 AM

अफीम के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महिला का तस्कर के द्वारा पुलिस की नजरों से बचने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 लाख की अफीम बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपियों में सोमा पूर्ति और सलोमी टोप्पो आपस में भाई-बहन हैं. इनके साथ अजय मुर्मू और अनिल मरांडी भी गिरफ्तार किए गए हैं.

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में नक्सल डम्प को किया गया ध्वस्त
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 5:54 AM

13 मार्च को टोन्टो थानान्तर्गत जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में 01 (एक) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है. साथ ही मौके से बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया.