न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 13 मार्च को टोन्टो थानान्तर्गत जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में 01 (एक) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है. साथ ही मौके से बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया.
क्या-क्या हुआ बरामद
1. पिस्तौल के साथ मैगजीन-01
2. पैक्ड विस्फोटक-07 बॉक्स
3. डेटोनेटर इलेक्ट्रिक-05
4. डेटोनेटर नॉन इलेक्ट्रिक-250
5. कार रिमोट-10
6. रिमोट बैटरी ट्राई- 20
7. प्लास्टिक कंटेनर-विस्फोटक के साथ 07
8. कटर मशीन-01
9. इलेक्ट्रिक वायर-01 बंडल
10. स्टील टिफिन-35
11. कॉर्डेक्स 01 बंडल
12. स्विच मैकेनिज्म-30
13. नक्सली दस्तावेज और कागजात के साथ अन्य दैनिक उपयोग की सामान
बता दें कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.
वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है.