झारखंडPosted at: मार्च 02, 2025 यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रांची से चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल्स

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: ट्रेनों मे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये, यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 03640/03639 पंडित दीनदयाल उपाध्याय – रांची – पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा.
देखें पूरी लिस्ट
- ट्रेन संख्या 03640 पंडित दीनदयाल उपाध्याय – रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03/03/2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रस्थान करेगी (केवल 01 ट्रिप). इस ट्रेन का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान 16:00 बजे, सासाराम आगमन 17:18 बजे प्रस्थान 17:20 बजे, गया आगमन 19:40 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, कोडरमा आगमन 21:15 बजे प्रस्थान 21:17 बजे, गोमो आगमन 23:10 बजे प्रस्थान 23:15 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:17 बजे एवं रांची आगमन 04:00 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 03639 रांची – पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षा स्पेशल ट्रेन, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04/03/2025 को रांची से प्रस्थान करेगी (केवल 01 ट्रिप). इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 21:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 23:35 बजे प्रस्थान 23:37 बजे, गोमो आगमन 00:50 बजे प्रस्थान 00:55 बजे, कोडरमा आगमन 02:38 बजे प्रस्थान 02:40 बजे, गया आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:25 बजे, सासाराम आगमन 06:03 बजे प्रस्थान 06:05 बजे एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 08:00 बजे होगा. इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच एवं सामान्य श्रेणी के 20 कोच होंगे.