झारखंडPosted at: मार्च 17, 2025 कर्रा की तत्कालीन अंचल अधिकारी निशा तिर्की के विरूद्ध एक वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित, विभाग ने जारी किया संकल्प पत्र
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा कि अधिकारी निशा तिर्की, तत्कालीन अंचल अधिकारी, कर्रा, खूँटी के विरूद्ध झारखण्ड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-14(iv) के तहत असंचयात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित किया है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में संकल्प जारी किया है.