Sunday, Sep 8 2024 | Time 07:17 Hrs(IST)
 logo img
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड » गढ़वा


चुनाव के समय बरसाती मेंढ़क की तरह घूमने वाले लोग नवंबर के बाद गधे की सिंग की तरह गायब हो जायेंगे: मिथिलेश ठाकुर

चुनाव के समय बरसाती मेंढ़क की तरह घूमने वाले लोग नवंबर के बाद गधे की सिंग की तरह गायब हो जायेंगे: मिथिलेश ठाकुर
अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत

गढ़वा/डेस्कः गढ़वा में भाजपा एवं आजसू पार्टी छोड़ कर 300 से अधिक लोगों ने मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है. सोमवार को मेराल प्रखंड के हासनदाग पंचायत भवन के समीप आयोजित मिलन समारोह में सभी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला पहना कर व पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया.

 

इस दौरान पार्टी में  पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित भाजपा और आजसू के कई पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए हैं. मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि पहली बार गढ़वा की जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया. तब से अब तक पूरे गढ़वा की तस्वीर बदल चुकी है. फिर समय आ चुका है. गढ़वा की पूरी जनता तैयार बैठी है कि मिथिलेश ठाकुर को पुनः अपार मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजना है एवं फिर से सेवा का मौका देना है. उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है. 

 

इस बार आप सभी मिलकर ऐसे लोगों का जमानत जप्त करा दें. तभी वैसे लोगों को महसूस होगा कि जनता के साथ झूठ, फरेब, मसखरी नहीं चलेगा. क्षेत्र को विकास चाहिए और विकास करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए. झूठ बोलने के लिए वे अपने विरोधियों को खुला छोड़ दिये हैं. मैं उनकी बातों को नहीं काटूंगा. सिर्फ अपना काम करूंगा. उनकी बातों को जनता काटेगी. सही वक्त आने पर वैसे लोगों को जनता की मुंहतोड़ जवाब देगी. मंत्री ने कहा कि आज झारखंड सरकार के बेहतर कार्यां का ही परिणाम है कि हर क्षेत्र आंधी सी आयी हुई है. मेराल के हासनदाग, गेरूआ आदि तीन पंचायत के आयोजित कार्यक्रम में अन्य सभी दूसरे दलों के सभी लोग एकजुट होकर झामुमो में शामिल हुए हैं.

 

आज का कार्यक्रम यह बताने के लिए काफी है कि झामुमो के नेतृत्व में सरकार के कार्यां का लाभ जन-जन को मिल रहा है. झामुमो पहले से भी काफी मजबूत था. इसमें और मजबूती आयी है. 

 

मंत्री ने कहा कि जो लोग अब बरसाती मेढ़क की तरह घूम रहे हैं, वे नवंबर में चुनाव होने के बाद पुनः गधे के सिंग की तरह गायब हो जायेंगे. जनता अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है. उन्होंने कहा कि पार्टी में जितने अधिक लोग शामिल होंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी. 

पार्टी में शामिल होने वाले लोगों से मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी लोग क्षेत्र में सरकार के कार्यां को बतायें एवं जनसमस्याओं का निराकरण करें. हरेक लोगों तक पहुंच कर खुद जुड़ें एवं अपने साथ उन्हें जोड़ें. मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तनवीर खान, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, मुन्ना सिंह, बब्लू सिंह, राजेश बैठा, रेयाज अंसारी, राजू पासवान, सुनील बैठा, मुनर साव, सुदेश्वर चौधरी, कुंदन चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, देवकुमार चौधरी, परशुराम चौबे, अखिलेश चौधरी, रमेशी चौधरी, गुलाब चौधरी, कपिल चौधरी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

 

ये लोग हुए पार्टी में शामिल

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में भाजपा छोड़ कर पंचायत समिति सदस्य शंभू चौधरी, आजसू पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील चौधरी के नेतृत्व में ग्राम कजराठ से शिवकुमार विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, सरजू विश्वकर्मा, मनदीप चौधरी, उपेंद्र चौधरी, गोविंद चौधरी, रामनाथ चौधरी, सुशीला देवी, बुधन चौधरी, छेदी चौधरी, बसंत विश्वकर्मा, शिवपूजन चौधरी आदि का नाम शामिल है. हासनदाग से द्वारिका चौधरी एवं राजबली चौधरी के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर कमलेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, बसंती देवी, कान्ती देवी, छोटेलाल चौधरी, महेंद्र चौधरी, शिवदयाल चौधरी, झाउल चौधरी, अकलु चौधरी, सुरेश चौधरी, तेतरी देवी, अनिल चौधरी. भाजपा मेराल प्रखंड युवा मोर्चा महामंत्री संतोष चौधरी के नेतृत्व में उनके साथ विनोद चौधरी, केतारू चौधरी, गोपाल चौधरी, महेंद्र चौधरी, रौशन राम, कृश्णा चौधरी, गीता देवी, सुरेंद्र चौधरी, विरेंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी, वार्ड सदस्य राजेंद्र चौधरी एवं प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में जितेंद्र चौधरी, मलु चौधरी, धर्मदेव चौधरी, जगदीश चौधरी, सरिता देवी, सुरेंद्र भुईयां, रंजन चौधरी, कपिल देव चौधरी, सुरेश चौधरी, परिक्षित चौबे, बिपिन विश्वकर्मा, ग्राम गेरूआ वार्ड 6 से अजय राम, रामचंद्र राम, सत्येंद्र कुमार रवि, अशोक राम, सुजीत राम, रविकांत भारती, दीपक कुमार भारती, अरविंद कुमार, राकेश कुमार भारती, सुनील राम, साकेत कुमार भारती, वार्ड सदस्य रीमा देवी, सविता देवी, मनिता कुमारी, लीलावती देवी, सीमा देवी, सुशमा देवी, ललिता देवी, काजल कुमारी, लालो देवी आदि, वार्ड 8 के बबीता देवी, प्रमोद कुमार राय, विश्वनाथ कुमार सोनी, सुशमा देवी, सरिता देवी आदि, पश्चिम टोला हासनदाग से पुनम कुमारी के नेतृत्व में उशा देवी, सुमन देवी, बसंती देवी, अकली देवी, ललिता देवी, रानी देवी, प्रमिला देवी, कविता देवी, गीता देवी, प्रभा देवी आदि, सदर मुजाबर अंसारी, गुफ्फुर अंसारी, मुबारक अंसारी, गुलबास अंसारी, एनुल अंसारी, कौसर अंसारी, मो. हुसैन, रीमा देवी, संगीता देवी, संजु देवी, अमोला देवी, रीना देवी, महेश चौधरी, वार्ड सदस्य रामप्रवेश चौधरी, महेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, सुदन चौधरी, नवल चौधरी आदि सहित 300 से अधिक लोगों का नाम शामिल है.
अधिक खबरें
गढ़वा जिले के पंचायत सचिव दो सूत्री मांगो को लेकर बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,पंचायत की सभी काम हुई ठप
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:38 PM

गढ़वा में झारखंड पंचायत सचिव राँची के बैनर तले दो माँगो को लेकर पंचायत सचिव गढ़वा पुराना समाहरणालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गएं हैं

झामुमो पर लगातार बढ़ रहा है जनता का विश्वास : मंत्री मिथिलेश ठाकुर
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:34 PM

गढ़वा प्रखंड अंतर्गत परिहारा गांव के 100 से अधिक लोग विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं. बुधवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की

झारखंड में 24 साल में पहली बार में बनी है गरीब गुरबों की सरकार: मंत्री
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:28 PM

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि झारखंड गठन के बाद 24 साल में पहली बार राज्य में गरीब गुरबों व झारखंड वासियों की सरकार बनी है. जब से राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है,

Janmashtami: गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में 32 मन ठोस सोने के राधा कृष्ण की मूर्ति, प्राचीन काल और UP से जुड़ा हैं इतिहास!
अगस्त 26, 2024 | 26 Aug 2024 | 9:55 AM

झारखंड के गढ़वा जिले के बंशीधर नगर में मंदिर का इतिहास नगर उंटारी राज परिवारों से जुड़ा है. झारखण्ड राज्य के उत्तर पश्चिम में स्थित गढ़वा जिला छोटानागपुर का एक अहम हिस्सा रहा है. इस जिले से झारखण्ड राज्य के पलामू जिले और अन्य तीन राज्यों जैसे बिहार के रोहतास, उत्तर प्रदेश का सोनभद्र और छत्तीसगढ़ का सरगुजा जिले की सीमाएं लगती हैं.

जन्माष्टमी विशेष: झारखंड में विराजमान हैं 32 मन सोने के भगवान मनमोहन मुरलीवाला, भक्तों की लगती है कतार
अगस्त 24, 2024 | 24 Aug 2024 | 3:19 PM

नगर उंटारी राज्य के राजा भवानी सिंह की धर्मपत्नी रानी शिवमणि कुंवर थी. रानी शिवमणि कुंवर बाल विधवा और निसंतान भी थी. 1778 ईस्वी में भारत में मुगलों का साम्राज्य हुआ करता था और उसी दौर में अंग्रेज भी हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों में सत्ता हथियाने के लिये संघर्ष कर रहे थे. उसी समय रानी शिवमणि कुंवर नगर उंटारी राज्य की रानी बनी.