होम फोटो गैलरी गैलरी दुनिया की 8 ऐसी खूबसूरत जगहें, जहां सड़क नहीं सिर्फ नाव चलती है!

दुनिया की 8 ऐसी खूबसूरत जगहें, जहां सड़क नहीं सिर्फ नाव चलती है!

दुनिया में बहुत कम ऐसी जगहें बची हैं, जहां आज भी प्रकृति की खूबसूरती, सुकून और सादगी अपने असली रूप में दिखाई देती है. सेशेल्स (Seychelles) में स्थित ला डिग (La Digue) ऐसा ही एक शानदार द्वीप है, जो अपनी शांत वादियों, प्राकृतिक नजारों और अनोखी जीवनशैली के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां गाड़ियों का शोर सुनाई नहीं देता. लोग आज भी यहां साइकिल से सफर करना पसंद करते हैं, जिससे यह द्वीप और भी खास बन जाता है.
1/9

सेशेल्स का खूबसूरत द्वीप ला डिग्यू अपनी शांत और अनोखी लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां कारों का इस्तेमाल बेहद कम होता है और प्राइवेट वाहनों की अनुमति नहीं है. सिर्फ जरूरी सेवाओं, जैसे एम्बुलेंस या सरकारी कामों के लिए ही कुछ गाड़ियां चलती है. इस द्वीप पर ज्यादातर लोग और पर्यटक साइकिल से सफर करना पसंद करते है. यही वजह है कि यहां न ट्रैफिक का शोर सुनाई देता है, न हॉर्न और न ही जाम की परेशानी. चारों तरफ सिर्फ सुकून और प्रकृति की खूबसूरती नजर आती है. नारियल के ऊंचे पेड़ों से घिरी शांत सड़कों पर साइकिल चलाने का अनुभव किसी सपने से कम नहीं लगता. समुद्र से आने वाली ठंडी और ताजगी भरी हवा इस जगह को और भी खास बना देती है.
2/9

इटली का मशहूर शहर वेनिस अपनी अनोखी बनावट और खूबसूरत नहरों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. इस शहर की सबसे खास बात यह है कि यहां सड़कों की जगह पानी की नहरें है. लोग यहां नाव, गोंडोला या पैदल चलकर एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं, इसलिए कारों की जरूरत लगभग नहीं पड़ती. वेनिस की शांत नहरों पर सफर करना किसी फिल्मी दृश्य जैसा एहसास देता है. चारों ओर ऐतिहासिक इमारतें, पानी में तैरती नावें और खूबसूरत पुल इस शहर की खूबसूरती को और भी खास बना देते है.
3/9

स्विट्जरलैंड का खूबसूरत पहाड़ी शहर जरमैट अपनी साफ-सुथरी वादियों और शांत वातावरण के लिए मशहूर है. यहां पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर पूरी तरह प्रतिबंध है, इसलिए निजी कारों की अनुमति नहीं दी जाती. लोग यहां ज्यादातर पैदल चलते हैं या छोटी इलेक्ट्रिक टैक्सियों का इस्तेमाल करते है. वाहनों के कम इस्तेमाल की वजह से यहां का पर्यावरण बेहद स्वच्छ बना रहता है और दुनिया प्रसिद्ध माउंट मैटरहॉर्न का शानदार नजारा साफ दिखाई देता है. बर्फ से ढके पहाड़, ताजी हवा और चारों तरफ फैली शांति इस जगह को प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं बनाती.
4/9

अमेरिका का खूबसूरत मैकिनेक आइलैंड अपनी अनोखी और शांत जीवनशैली के लिए जाना जाता है. खास बात यह है कि साल 1898 से ही इस द्वीप पर कारों के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है. यहां आज भी लोग आने-जाने के लिए घोड़ा-गाड़ी और साइकिल का इस्तेमाल करते है. कारों का शोर न होने की वजह से यह जगह आज भी पुरानी दुनिया की खूबसूरती और सुकून को अपने भीतर समेटे हुए है. यहां साइकिल चलाते हुए या घोड़े की सवारी करते हुए प्रकृति के बीच घूमना पर्यटकों के लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है.
5/9

ग्रीस का यह खूबसूरत द्वीप अपनी अनोखी और शांत जीवनशैली के लिए जाना जाता है. यहां किसी भी प्रकार की मोटर गाड़ियों का उपयोग नहीं होता, जिससे यह जगह पूरी तरह प्रदूषण और शोर से मुक्त रहती है. सामान ढोने के लिए आज भी गधों का इस्तेमाल किया जाता है और लोग एक जगह से दूसरी जगह पैदल ही चलते है. द्वीप की संकरी गलियां और पहाड़ी रास्ते इसे और भी खास बनाते हैं, जहां वाहन चलाना संभव नहीं है. यहां हर कदम पर शांति, सादगी और प्राकृतिक सुंदरता का एहसास होता है, जो इसे एक बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल बनाता है.
6/9

नीदरलैंड का यह खूबसूरत गांव “छोटा वेनिस” के नाम से मशहूर है. यहां सड़कें नहीं बल्कि नहरें ही मुख्य रास्ते का काम करती है. छोटी-छोटी नावों के जरिए लोग एक जगह से दूसरी जगह जाते है और गाड़ियों की मौजूदगी लगभग न के बराबर है. इसके अलावा, कई लोग साइकिल का भी उपयोग करते हैं, जिससे यह जगह और भी शांत और पर्यावरण के अनुकूल बनी रहती है. गीथोर्न का सुकून भरा माहौल और पानी के बीच बसी इसकी खूबसूरती इसे एक बेहद रोमांचक और अनोखा पर्यटन स्थल बनाती है.
7/9

मोरक्को का यह ऐतिहासिक शहर दुनिया के सबसे बड़े कार-मुक्त शहरी क्षेत्रों में से एक माना जाता है.  इसकी गलियां इतनी संकरी और घुमावदार हैं कि यहां वाहनों का चलना लगभग असंभव है. इस वजह से लोग यहां पैदल ही यात्रा करते हैं या सामान ढोने के लिए गधों की मदद लेते है. फेज़ एल बाली का यह पारंपरिक और जीवंत माहौल इसे एक अनोखा और ऐतिहासिक अनुभव प्रदान करता है.
8/9

भारत में भी एक ऐसी अनोखी जगह है जहां वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है. महाराष्ट्र का माथेरान एशिया का एकमात्र वाहन-मुक्त हिल स्टेशन माना जाता है. यहां लोग पैदल चलते हैं, घोड़ों की सवारी करते हैं या हाथ से खींची जाने वाली रिक्शा का उपयोग करते है. पर्यटक टॉय ट्रेन के जरिए यहां पहुंचकर शुद्ध हवा, घने जंगलों और ठंडी जलवायु का आनंद लेते है. पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक सुंदरता के कारण माथेरान एक बेहद खास और आकर्षक पर्यटन स्थल है.
9/9