Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:54 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


NDA की जीत पर बोले PM Modi, यह 'सबका साथ सबका विकास' की जीत है

NDA की जीत पर बोले PM Modi, यह 'सबका साथ सबका विकास' की जीत है
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: एनडीए को मिल रही जीत के बीच प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और यह विकसित भारत, सबका साथ सबका विकास के संकल्प और भारत के संविधान में लोगों की दृढ़ आस्था की जीत है. पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में विश्वास जताया है. उन्होंने कहा कि 1962 के बाद यह पहली बार है कि दो कार्यकाल पूरा करने वाली सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता मिली है. उन्होंने कहा कि छह दशकों के बाद "नया इतिहास" रचा गया है. 

 

प्रधानमंत्री ने ओडिशा में भाजपा के प्रदर्शन का विशेष उल्लेख किया जहां पार्टी पहली बार सरकार बनाने के लिए तैयार है. भाजपा ने राज्य में लोकसभा चुनावों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिन पर यह पुष्टि हुई है कि एनडीए तीसरी बार सरकार बना रही है. हम जनता के आभारी हैं, उन्होंने भाजपा, एनडीए पर पूरा भरोसा जताया. यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है, यह भारत के संविधान पर दृढ़ विश्वास की जीत है, यह विकसित भारत के संकल्प की जीत है. यह 'सबका साथ सबका विकास' की जीत है. 

 

प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए चुनाव आयोग की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में इतनी कुशलता के साथ उन्होंने इतना बड़ा चुनाव संपन्न कराया. हमारे सुरक्षा बलों ने भी अपना काम प्रभावी ढंग से किया है. भारत की चुनाव प्रक्रिया और प्रणाली की विश्वसनीयता पर हर भारतीय को गर्व है.

 


 

 
अधिक खबरें
तिरंगे झंडे से छेड़छाड़, अशोक चक्र की जगह चांद-तारे वाला झंडा फहराया, 2 गिरफ्तार
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 6:23 PM

मोहम्मद साहब के जन्मदिन के जुलूस के दौरान बिहार के छपरा में तिरंगे झंडे में अशोक चक्र की जगह चांद और तारा लगा दिया गया. सारण जिले के कोपा की इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा मच गया

तीन दोस्तों ने नदी पार करने को लेकर लगाई थी शर्त, एक की सांस फूलने से हुई मौत
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 5:55 PM

गांव के तीन दोस्तों ने मिलकर नदी तैर कर पार करने की शर्त लगाई थी. तीनों 10-10 रुपए की शर्त लगाई थी कि कौन सबसे तेज नदी पार कर सकता है.

कल सुबह 11:30 बजे होगी आप विधायक दल की बैठक, नए सीएम के नाम पर होगा फैसला
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 5:50 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है.उन्होंने रविवार (15 मार्च) को 48 घंटे बाद सीएम की कुर्सी छोड़ने का ऐलान किया है.इसके बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है

अरविंद केजरीवाल के बाद कौन होगा दिल्ली का नया CM, नामों पर हो रही चर्चा
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 3:01 AM

दिल्ली सरकार में कार्यरत अधिकारी आम आदमी पार्टी (आप) में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। अधिकारी आप में चल रहे घटनाक्रमों की जानकारी जुटा रहे हैं।

दिल्ली का CM चुनने के लिए कुछ देर में होगी PAC की बैठक, कई नेता करेंगे मंथन
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:54 PM

अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की अप्रत्याशित घोषणा के एक दिन बाद, नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की सोमवार शाम यानी कुछ ही देर में कई बैठकें होने की संभावना है.