Thursday, Feb 13 2025 | Time 03:46 Hrs(IST)
राजनीति


आयुष्मान भारत योजना को लेकर गरमाई सियासत, झारखंड सरकार के फैसले पर पूर्व CM बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर साधा निशाना

आयुष्मान भारत योजना को लेकर गरमाई सियासत, झारखंड सरकार के फैसले पर पूर्व CM बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर साधा निशाना
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अद्याक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झारखंड सरकार के जारी किए नए नियाम के बारे में बताया. उनका कहना है कि झारखंड सरकार की एक अव्यवहारिक फैसले ने आमजनों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर दी है. आयुष्मान भारत के तहत झारखंड सरकार ने नया नियम जारी किया है, जिसमें केवल 50 बेड (शहरी) और 30 बेड (ग्रामीण) वाले निजी अस्पताल ही योजना में शामिल होंगे.  इससे सैकड़ों छोटे अस्पताल बाहर हो जाएंगे, जिससे गरीब मरीजों को इलाज में दिक्कत होगी. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां छोटे अस्पतालों पर निर्भरता ज्यादा है, मरीजों को महंगे और दूर के बड़े अस्पतालों में जाना पड़ेगा. इससे स्वास्थ्य सेवाएं गरीबों के लिए और सीमित हो जाएंगी. 

उन्होंने आगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए कहा कि वह इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और इसे तुरंत वापस लें, ताकि कोई भी व्यक्ति आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित न हो.  अगर कहीं गड़बड़ी हो रही है, तो उसकी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें. लेकिन ऐसा आदेश न दें जिससे किसी को आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित होना पड़े.

 




 

 
अधिक खबरें
आयुष्मान भारत योजना को लेकर गरमाई सियासत, झारखंड सरकार के फैसले पर पूर्व CM बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर साधा निशाना
फरवरी 12, 2025 | 12 Feb 2025 | 5:08 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अद्याक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झारखंड सरकार के जारी किए नए नियाम के बारे में बताया. उनका कहना है कि झारखंड सरकार की एक अव्यवहारिक फैसले ने आमजनों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर दी है. आयुष्मान भारत के तहत झारखंड सरकार ने नया नियम जारी किया है, जिसमें केवल 50 बेड (शहरी) और 30 बेड (ग्रामीण) वाले निजी अस्पताल ही योजना में शामिल होंगे. इससे सैकड़ों छोटे अस्पताल बाहर हो जाएंगे, जिससे गरीब मरीजों को इलाज में दिक्कत होगी. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां छोटे अस्पतालों पर निर्भरता ज्यादा है, मरीजों को महंगे और दूर के बड़े अस्पतालों में जाना पड़ेगा. इससे स्वास्थ्य सेवाएं गरीबों के लिए और सीमित हो जाएंगी.

हेमंत सरकार केंद्र की बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रति उदासीन: प्रतुल शाहदेव
फरवरी 11, 2025 | 11 Feb 2025 | 7:07 PM

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर केंद्र की योजनाओं को धरातल में उतारने के प्रति उदासीन होने बड़ा आरोप लगाया है. प्रतुल ने कहा कि दिखावा के लिए मुख्यमंत्री और राज्य वित्त मंत्री केंद्रीय मंत्रियों को मांग पत्र सौंपते हैं. लेकिन पहले से चल रही केंद्रीय योजनाओं का राज्य में बुरा हाल है.

ऊर्जा संरक्षण मामले में भारत का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ: केंद्रीय मंत्री
फरवरी 11, 2025 | 11 Feb 2025 | 6:54 PM

झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में विद्युत मंत्रालय से ऊर्जा संरक्षण से संबंधित जानकारी मांगी. दीपक प्रकाश के सवालों का जबाब देते हुए केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण के मामले में भारत का प्रदर्शन दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ है.

18 फरवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
फरवरी 11, 2025 | 11 Feb 2025 | 4:39 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 18 फरवरी (मंगलवार ) 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं.

झारखंड में छात्र आंदोलन कुचलने की कोशिश, भाजपा ने सरकार को घेरा
फरवरी 09, 2025 | 09 Feb 2025 | 7:53 PM

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयूजे) में छात्रों के आंदोलन और सरकार द्वारा उन पर दर्ज किए गए मामलों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना छात्रों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन उनके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज करना यह दर्शाता है कि सरकार छात्रों में भय का माहौल बनाना चाहती है.