चुनावी सभा में AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम की जुबान फिसली, कहा ‘परिवार 2070 से राजनीति में

By : Shreya Suman
चुनावी सभा में AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम की जुबान फिसली, कहा ‘परिवार 2070 से राजनीति में

न्यूज़11 भारत 
बिहार/डेस्क:
किशनगंज बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आलम चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपने परिवार की राजनीतिक विरासत का जिक्र कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने गलती से कहा, मेरा परिवार राजनीति में 2070 से है. 2070 में मेरे पिताजी मुखिया बने थे.

उनकी बात सुनकर मंच पर मौजूद एक सहयोगी ने तुरंत टोकते हुए पूछा, 1970 ना? इसके बाद आलम ने मुस्कुराते हुए अपनी गलती सुधार ली और कहा, “हां, 1970 से है. 1990 तक पिताजी मुखिया रहे.”

यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ ने इसे चुनावी तनाव में हुई सामान्य गलती बताया, तो कुछ ने इसे मज़ाकिया अंदाज़ में लिया.

गौरतलब है कि बहादुरगंज सीट पर इस बार AIMIM, RJD और कांग्रेस के बीच मुकाबला कड़ा माना जा रहा है. तौसीफ आलम पूर्व विधायक रह चुके हैं और इस बार AIMIM से चुनावी मैदान में उतरे हैं.

यह भी पढ़े: भारत स्लीपर ट्रेन होगी बेहद खास, रेलवे का पूरा प्लान तैयार, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद