असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने Rahul Gandhi को बंग्लादेश और अवैसी को पाकिस्तान जाने की बात कही!

By : Ark Sahuliyar
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने Rahul Gandhi को बंग्लादेश और अवैसी को पाकिस्तान जाने की बात कही!

न्यूज11 भारत
बिहार/डेस्कः
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को रामनगर प्रखंड के तौलाहा स्थित खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर राम के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में किसी भी स्थिति में जंगलराज की सरकार नहीं बनने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता झूठे वादों के बहकावे में नहीं आएगी. 

हिमंता बिस्वा सरमा ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए एनडीए प्रत्याशी नंद किशोर राम के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह मर्यादा पुरुषोत्तम राम, माता सीता की धरती हैं. यहां दूसरों के लिए जगह नहीं हैं. 2005 के पूर्व बिहार की स्थिति और वर्तमान में बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि लोग अब समझ चुके हैं. 

अपने 35 मिनट के भाषण में उन्होंने एसआईआर के विरोध पर राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि घुसपैठियों के वोट से अगर प्रधानमंत्री बनना चाहते है तो आपको भी घुसपैठियो के साथ बांग्लादेश चला जाना चाहिए. वही एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए बोला कि वह मुसलमान मुख्यमंत्री बनाने की बात कहते है. ‌मुख्यमंत्री जनता चुनती हैं. यहां तुम्हारी नहीं चलेगी. ऐसे लोगों को पाकिस्तान चला जाना चाहिए. ओवैसी पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि राम लक्ष्मण को पूजने वाला ही बिहार का मुख्य मंत्री बनेगा. 

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने नीतीश सरकार के महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के मामले में बिहार में नीतीश सरकार के किए गए कार्यों का अनुकरण आज मैं असम में कर रहा हूं. असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा कब्जाई गई लगभग एक लाख एकड़ जमीन का भी जिक्र किया और कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने पर लगभग आधी जमीन मुक्त कराई गई हैं. वही केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बन रही हैं. उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में कार्य हो रहा हैं. सतीश चंद्र दुबे ने फिर से सरकार बनने पर हर प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी. किसी के बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने DGP अनुराग गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, ED जांच की मांग
 

संबंधित सामग्री

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई में नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया है।

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की