बाबूलाल मरांडी

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप चाहते तो अपने विश्वस्त लोगों और करीबी अधिकारियों को भ्रष्टाचार से रोक सकते थे, लेकिन सवाल यह है कि आपने ऐसा क्यों नहीं किया?

By : Dipali Kumari
भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विपक्ष ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भ्रष्टाचार और विभिन्न घोटालों से जुड़े मामलों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री की कार्यशैली और सरकार की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. आरोप लगाया गया है कि शासन में भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी और इससे जनता का सरकारी व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हुआ है. बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से आत्मचिंतन करते हुए व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सीएम पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी 

 बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि सीएम को कभी शांत मन से चिंतन करना चाहिए कि उनके शासन में व्यवस्था किस स्तर तक पहुंच गयी है. उन्होंने कहा कि जमीन घोटाला मामले में आपके विरुद्ध आरोप गठित हो चुका है. ED अधिकारियों पर फर्जी SC-ST Act लगाने के मामले में जवाब न देने पर हाई कोर्ट आप पर ₹10 हजार का जुर्माना लगा चुका है. शराब घोटाला मामले में आपकी ही ACB कोर्ट में यह कह चुकी है कि आपके सचिव ने नीति में बदलाव के लिए ₹50 करोड़ की रिश्वत ली. पत्थर घोटाले में CBI जांच का आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा कि मुख्य आरोपी ने आपके प्रभाव का इस्तेमाल किया. पेपर लीक मामले में आप छात्रों को ही माफिया बताते थे, आज आपके करीबी लोगों द्वारा पैसे लेकर इंटरव्यू में अंक बढ़ाने के सबूत भी अदालत के सामने आ चुके हैं.

आप चाहते तो अपने विश्वस्त लोगों और करीबी अधिकारियों को भ्रष्टाचार से रोक सकते थे, लेकिन सवाल यह है कि आपने ऐसा क्यों नहीं किया? आपके कार्यकाल में कितने अधिकारियों का करियर दांव पर लगा, कितनी संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हुई और जनता का व्यवस्था से भरोसा कितना कमजोर हुआ?

लालू यादव और ममता बनर्जी का दिया उदाहरण 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नौबत यहां तक आ चुकी है कि यदि आप सजायाफ्ता होते हैं, तो भविष्य में चुनाव लड़ने की पात्रता भी खतरे में पड़ सकती है. मुख्यमंत्री और अधिकारियों को अब भी वास्तविकता समझनी चाहिए. सत्ता हमेशा नहीं रहती. लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी की परिस्थितियों से सीख लीजिए. न तो आप लालू यादव जितने प्रभावी रहे हैं और न ही ममता बनर्जी जितने दमदार. फिर भी देखिए, आज इन लोगों की क्या हालत हो गई है. इसलिए समय रहते चेतिए, सबक लीजिए और व्यवस्था को सुधारिए.

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि बालू, पत्थर, कोयला और खनिज संसाधनों का उपयोग जनता के हित, विकास और रोजगार के लिए होना चाहिए. प्रखंडों, थानों और सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. अभी भी समय है, व्यवस्था सुधारिए और जनता का भरोसा कायम कीजिए.
याद रखिए, सत्ता और पावर किसी की भी स्थायी नहीं होती. पावर में रहते हुए अहंकार बहुत आसान लगता है, लेकिन पावर से बेदखल होने के बाद वही अहंकार सबसे बड़ा बोझ बन जाता है. अमीरी यानी सत्ता और पावर की कब्र पर जब गरीबी यानी पावर से बेदखली पनपती है, तो उसका दर्द बहुत गहरा और दुःखदायी होता है. इसलिए समय रहते चेत जाइए, वरना इतिहास किसी को माफ नहीं करता.

इसे भी पढ़ें: Ind vs WI Ranchi T20: कल से JSCA स्टेडियम में मिलेगा मैच का टिकट, देखिए प्राइस लिस्ट  

संबंधित सामग्री

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

जांच में खुलासे के बाद देह व्यापार में संलग्न दोनों नाबालिगों को भेजा गया शेल्टर होम

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है